फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से मौत

हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से मौत

Sun, 21 Jan 2018 12:57 AM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन का  करंट लगने से मौत
पुरकाजी। कस्बे में हाईवे पर खड़े एक ट्रक में काम कर रहे परिचालक की एचटी लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई।
विज्ञापन

कस्बे के मौहल्ला नूरनगरियान निवासी ट्रक चालक खन्ना और मोहल्ला झोझगान निवासी परिचालक 32 वर्षीय अहसान उत्तराखंड के ट्रक पर परिचालक है। शनिवार को वह इंदौर से मुजफ्फरनगर के लिए प्याज लादकर लाए थे। सवेरे करीब दस बजे हाईवे पर ट्रक खड़ा कर चालक अपने घर चला गया। परिचालक ट्रक के ऊपर चढ़कर प्याजों पर तिरपाल डालने लगा। इसी दौरान ट्रक के ऊपर से जा रही 11 हजार की विद्युत लाइन की चपेट में आ जाने से वह गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे आसपास के लोग पुरकाजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और उसके परिजन व मोहल्ले के लोग अस्पताल में जमा हो गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता हनीफ ने थाने पर इत्तेफाकिया रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, विद्युत निगम के जेई रामछनिवास त्यागी ने भी घटना की पुष्टि की है।
संचालक पद के लिए किया नामांकन
पुरकाजी। सहकारी समितियों के संचालक पद के लिए शनिवार को नामांकन किया गया, जिसमें पुरकाजी सहकारी समिति पर नौ वार्डों में 32, शेरपुर सहकारी समिति पर नौ वार्डों में 15 और खाईखेड़ी सहकारी समिति पर 9 वार्डों पर 23 प्रत्याशियों ने नामांकन किया, जिनमें से खाईखेड़ी सहकारी समिति पर ग्राम कम्हेड़ा के वार्ड पर मात्र एक नामांकन आने पर पदम सिंह और ग्राम नंगला दुहैली में सुनीता के निर्विरोध संचालक बनने का रास्ता साफ हो गया। पुरकाजी सहकारी समिति पर तैनात निर्वाचन अधिकारी प्रेम सिंह ने बताया कि सहकारी समिति में नौ निर्वाचन क्षेत्र हैं, जिनमें वार्ड नंबर एक गोधना और वार्ड नौ शकरपुर महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। वार्ड नंबर सात रंडावली अनुसूचित जाति-जनजाति, वार्ड आठ लखनौती पिछड़ी जाति के अलावा पुरकाजी वार्ड 1 व 2 और ग्राम धमात, फलौदा, नूरनगर अनारक्षित हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने संदिग्ध हिरासत में लिए
(फोटो समाचार)
पुरकाजी। पुलिस ने शनिवार को दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।
शनिवार दोपहर पुलिस ने कस्बे के खादर रोड एक बदमाश को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम विक्की बताया, जबकि पुलिस का कहना है कि युवक का नाम उरमान पुत्र महक सिंह निवासी धनपुरा हरिद्वार उत्तराखंड है, जिसके विरुद्ध उत्तराखंड के थानों पर कई मुकदमे दर्ज हैं। इसी दौरान थाने पहुंची उसकी पत्नी संजोगिता ने हंगामा शुरू करते हुए अपने पति को छोड़ने की मांग की। इस दौरान उसने थाने के एक दरोगा के साथ दुर्व्यवहार भी किया। पुलिस ने उसे अपनी पति की आईडी लाने की बात कही, लेकिन वह घंटों तक थाने पर रोती रही। इसके अलावा पुलिस ने हरियाणा के एक अन्य संदिग्ध को भी शुक्रवार रात भूराहेड़ी पुलिस चेकपोस्ट से हिरासत में ले लिया है, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed