{"_id":"5a623ff64f1c1b93268b55af","slug":"11516388342-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में समितियों के चुनाव का बिगुल बजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में समितियों के चुनाव का बिगुल बजा
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। जिले में 68 साधन सहकारी समितियों के चुनाव का बिगुल बज गया है। समिति के प्रबंध सदस्यों के लिए नामांकन आज होंगे। 21 जनवरी को जांच और 23 जनवरी को चुनाव चिह्न आवंटन किए जाएंगे। 29 जनवरी को मतदान और मतगणना की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
जिले में 68 सहकारी समितियां हैं। इन सभी में एकसाथ चुनाव कराया जा रहा है। चुनाव को लेकर आरक्षण आदि की सभी प्रक्रिया पूरी हो चुकी हैं। 20 जनवरी को जिले की सभी समितियों में प्रारंभिक प्रबंध सदस्य के लिए नामांकन होगा। नामांकन दाखिल करने का समय दिन में दस से चार बजे तक का रखा गया है। 22 जनवरी को एक बजे तक नामांकन पत्रों की जांच का काम होगा। इसी दिन एक बजे से चार बजे के बीच वैद्य नामों की सूची प्रदर्शित कर दी जाएगी। 23 जनवरी को दिन में एक बजे तक नाम वापस हो सकेगा। इसके बाद चार बजे तक चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया जाएगा। इसके बाद 29 जनवरी को मतदान होगा। मतदान का समय सुबह नौ बजे से दिन में तीन बजे तक रहेगा। मतदान पूरा होने के बाद तुरंत बाद मतगणना होगी। परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
सभापति का चुनाव 30 को
साधन सहकारी समितियों के सभापति, उपसभापति और अन्य समितियों में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का निर्वाचन 30 जनवरी को होगा। नामांकन आदि की पूरी प्रक्रिया के बाद मतदान 30 जनवरी को तीन से चार बजे के बीच होगा। इसके बाद मतगणना कर दी जाएगी।
विज्ञापन
प्रशासन ने पूरी तैयारी की
एआर कॉपरेटिव प्रदीप सिंह ने बताया कि सहकारिता के चुनाव कराने को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। चुनाव के लिए अंतिम सूची का प्रकाशन भी कर दिया गया है। वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग बिना किसी दबाव के कर सकते हैं।