{"_id":"5a43efaf4f1c1b87698c417d","slug":"11514401711-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्मनिर्भर बनें बेटियां, चुनौती का सामना करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्मनिर्भर बनें बेटियां, चुनौती का सामना करें
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आत्मनिर्भर बनें बेटियां, चुनौती का सामना करें
मुजफ्फरनगर। स्टेपिंग स्टोंस स्कूल में जनपदीय इंटर-स्कूल बालिका वॉलीबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। कई स्कूलों की टीम ने भाग लिया। अपने मुकाबले जीतने के लिए लड़कियों ने खूब प्रतिभा दिखाई। वक्ताओं ने कहा कि जीवन में खेलों का बहुत महत्व है। बेटियां आत्मविश्वास के साथ आत्मनिर्भरता बढ़ाएं और अपनी मंजिल की ओर बढ़ें। आत्मविश्वास से जीवन में बहुत कुछ योग्य बनाया जा सकता है।
टूर्नामेंट का उद्घाटन संस्थापक एसके बंसल और आभा बंसल ने किया। उन्होंने कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रही है। अभिभावकों को चाहिए कि बेटियों की परवरिश बेहतर तरीके से और इन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दें, ताकि वह देश, समाज के साथ घर-परिवार का मान बढ़ा सके। इसके बाद खिलाड़ियों से परिचय किया गया। तत्पश्चात प्रतियोगिता का आगाज हुआ। उद्घाटन मैच न्यू स्टेपिंग स्टोंस स्कूल और डीएस पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। जिसमें न्यू स्टेपिंग स्टोस की टीम विजयी हुई। दूसरा मैच होली एंजिल कान्वेंट स्कूल तथा जीसी पब्लिक स्कूल के मध्य हुआ, इसमें होली एंजिल विजयी रहा। तीसरा मुकाबला जेवी पब्लिक स्कूल और हिमालयन पब्लिक स्कूल में खेला गया। इसमें जेेवी पब्लिक स्कूल ने जीत दर्ज की। न्यू स्टेपिंग स्टोंस स्कूल तथा एमजी पब्लिक स्कूल के बीच हुआ। जिसमें न्यू स्टेपिंग स्टोंस जीता। एसडी पब्लिक स्कूल और होली एंजिल कांवेंट स्कूल के बीच मैच में एसडी की टीम जीती। इस दौरान स्कूल स्टाफ और टीमों के कोच मौजूद रहे।