{"_id":"5a32c3b84f1c1b502b8b4812","slug":"11513276344-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे में दो कार भिड़ी, तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे में दो कार भिड़ी, तीन लोग घायल
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में तीन लोग घायल
खतौली (मुजफ्फरनगर)। हाईवे पर बुधवार की देर रात को कोहरे की वजह से दो कारों की आपस में भिड़ंत हो गई। एक कार में सवार चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। हाईवे के किनारे खाई में गिरने से दो कार बाल बाल बची।
गांव देवबंद निवासी इकबाल पुत्र रहीश व उसका भाई इकराम तथा साला हमीद अपने कार से बुधवार की रात को मेरठ में अपनी रिश्तेदारी से होकर लौट रहे थे। हाईवे पर बुढ़ाना अंडरपास के पास आगे जा रही कार के चालक ने कोहरे में दिखाई न देने पर अचानक ब्रेक लगा दिए। पीछे से इकबाल की कार उसमें जा टकराई। टक्कर लगने से कार के शीशे टूट गए और अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में इकबाल और उसका भाई इकराम, साला हमीद घायल हो गए। इनके पीछे आ रहे कार सवारों ने घायलों को बाहर निकाला और नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। गनीमत यह रही कि दोनों कार भिड़ंत के बाद अनियंत्रित होकर खाई में नहीं पलटी।