{"_id":"5a2d808f4f1c1b79548c2a3c","slug":"11512931471-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकौला मिल द्वारा गन्ना न लेने पर भाकियू में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकौला मिल द्वारा गन्ना न लेने पर भाकियू में रोष
Updated Mon, 11 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। भाकियू कार्यकर्ताओं ने डाक बंगले पर बैठक कर टिकौला मिल द्वारा गन्ना तौल केंद्र पर गन्ना नहीं लेने पर रोष जताया।
रविवार को डाक बंगले पर आयोजित बैठक में भाकियू नेताओं ने प्रदेश सरकार द्वारा बिजली की दरों में वृद्धि किए जाने के खिलाफ 15 दिसंबर को तहसील में धरना व प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। वक्ताओं ने कहा कि टिकौला शुगर मिल किसानों का कम गन्ना ले रहा है। हालात यह हैं कि मिल द्वारा बनाए गए क्रय केंद्रों पर दो सप्ताह में एक बार गन्ना लिया जाता है। जिस कारण किसान गेहूं की बुआई नहीं कर पा रहे हैं। इसके अलावा किसान तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार, विद्युत मूल्यों में हुई बढ़ोत्तरी से परेशान हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि प्रदेश सरकार द्वारा बिजली की दरों में की गई बढ़ोत्तरी को वापस नहीं लिया जाता है तो 15 दिसंबर से तहसील में धरना व प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता अशोक घटायन ने की तथा संचालन जाकिर रंगरेज ने किया। प्रदेश संगठन मंत्री सतीश रायल, मीरापुर नगर अध्यक्ष चुडिय़ाला प्रधान आलोक गोयल, धर्मवीर राठी, रामचंद्र सिंह, लक्ष्य गोयल, महकार सिंह, मौसम राजपूत, शिवकुमार, हारुन चौधरी, धर्मवीर राठी आदि उपस्थित रहे।