फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   निकाय चुनाव को लेकर भाजपा में बढ़ी गुटबाजी

निकाय चुनाव को लेकर भाजपा में बढ़ी गुटबाजी

Sun, 05 Nov 2017 12:19 AM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव को लेकर  भाजपा में बढ़ी गुटबाजी
चरथावल(मुजफ्फरनगर)। नगर निकाय चुनाव से पहले ही भाजपाइयों में गुटबाजी शुरू हो गई है। भाजपा के सिंबल पर कोई प्रत्याशी चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं है। इसी गुटबाजी की वजह से दो कार्यकर्ताओं में तकरार बढ़ी तो मामला थाने तक पहुंच गया। दोनों पक्षों के समर्थकों ने आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बावजूद कसबे में पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ने में किसी की दिलचस्पी नहीं है। सपा के घोषित उम्मीदवार के अलावा मुस्लिम वोटों को लामबंद करने के लिए निर्दल प्रत्याशी जोड़तोड़ कर रहे हैं। चरथावल में भाजपा के दो गुट अलग-अलग प्रत्याशियों को चुनाव लड़वा रहे हैं। इसे लेकर कार्यकर्ताओं में आपसी गुटबाजी भी हो रही है। तल्खी इतनी बढ़ गई है कि मामूली कहासुनी को तूल दिया जा रहा है। शुक्रवार की रात दो कार्यकर्ताओं में मामूली तकरार का मामला थाने पहुंच गया। जिस पर दोनों पक्षों के लोगों में जमकर कहासुनी हुई। ऐसे हालात में भाजपा विधायक और सांसद के सामने समस्या खड़ी हो गई कि किसकी पैरवी करें, किसकी नहीं। हालांकि देर रात मामला शांत हो पाया। गुटबाजी के खात्मे के लिए न तो विधायक को फुर्सत है और ना ही सांसद कोई दिलचस्पी ले रहे हैं। सत्तापक्ष के दो गुटों में विवाद को निपटाने में पुलिस भी असहाय नजर आ रही है।
विज्ञापन


रोनी हरजीपुर में कार्यालय बनाया
चरथावल। रोनी हरजीपुर गांव में भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय का शुभारंभ विधिवत हवन-पूजन के साथ किया गया। मुख्य अतिथि विधायक विजय कश्यप रहे। संगठन के अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए कार्यालय पर नियमित मीटिंग में निर्णय जाएगा। राजेंद्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष बबली शर्मा, गफ्फार, तहसील अध्यक्ष नरेंद्र राणा, योगश शर्मा, अब्दुल वाहिद, प्रदीप सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म का करेंगे विरोध
चरथावल। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने वीरांगना रानी पद्मावती पर रिलीज होने वाली फिल्म का विरोध करने का एलान किया। शनिवार को दूधली गांव में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने गोवंश हत्या पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। जिला कार्यकारी अध्यक्ष अमित गुप्ता, जिला संयोजक अंकुर राणा, अतुल कुमार, ्प्रदीप कुमार, अक्षित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed