{"_id":"59a864b84f1c1be8278b4af3","slug":"11504208056-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद में अभिषेक का कद बढ़ा, जोनल प्रवक्ता बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद में अभिषेक का कद बढ़ा, जोनल प्रवक्ता बने
Updated Fri, 01 Sep 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रालोद में अभिषेक का कद बढ़ा, जोनल प्रवक्ता बने
मुजफ्फरनगर। रालोद ने अभिषेक सिंह गुर्जर का कद बढ़ा दिया है। खतौली में टिकट के दावेदार रहे अभिषेक चौधरी को रालोद ने नई जिम्मेदारी देकर पश्चिमी जोन के जोनल प्रवक्ता के पद पर असीन किया है। उन्होंने बसपा को छोड़कर रालोद का दामन थामा था।
वर्ष 2000 से बसपा से राजनीति शुरू करने वाले अभिषेक सिंह गुर्जर कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। बसपा में तीन बार जिला महासचिव, दो बार जिला प्रभारी शामली के पद रहे। गुर्जर महासभा में भी राष्ट्रीय महासचिव के पद भी नियुक्त रह चुके हैं। मई 2016 में बसपा को छोड़कर रालोद में शामिल हो गए। बीते विधानसभा चुनाव में रालोद में खतौली विधानसभा सीट से टिकट की दावेदारी में रहे, लेकिन यहां किस्मत साथ नहीं दे सकी। रालोद ने बृहस्पतिवार को अभिषेक सिंह गुर्जर का कद बढ़ा दिया है। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उपाध्यक्ष जयंत चौधरी संगठन के मीडिया पैनल का विस्तार किया है। जिसमें अभिषेक सिंह गुर्जर को पश्चिमी जोन का जोनल प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।