फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   113 routes will be gifted to the district, construction will be done at a cost of 109 crores

जिले को 113 मार्गों का तोहफा, 109 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

Tue, 04 Jan 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
113 routes will be gifted to the district, construction will be done at a cost of 109 crores
सड़कों के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल विधायक उमेश मलिक और पिछड़ा आयोग की सदस्य सपना कश्यप - फोटो : MUZAFFARNAGAR
जिले को 113 मार्गों का तोहफा, 109 करोड़ की लागत से होगा निर्माण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। विधानसभा चुनाव से पहले जिले को बड़ी सौगात मिली है। 109 करोड़ की लागत से 113 मार्गों का शिलान्यास वर्चुअल तरीके से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया। उन्होंने कहा कि इससे आमजन को बड़ा लाभ होगा।

लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में वर्चुअल तरीके से कार्यक्रम आयोजित किया गया। बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य सपना विजय कश्यप, पुरकाजी सुरक्षित सीट से विधायक प्रमोद उटवाल मौजूद रहे। डिप्टी सीएम ने कहा कि जिले में सड़कों का जाल बिछेगा और आम आदमी को सहूलियत होगी। प्रत्येक वर्ग के हित में भाजपा सरकार ने योजनाएं चलाई है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उमेश मलिक ने कहा कि सरकार का जिले की जनता को यह बड़ा तोहफा है। सपना विजय कश्यप ने कहा कि सड़के बनने से आम आदमी का जीवन सुगम बनता है। किसानों को सबसे अधिक सुविधा मिलेगी। भाजपा सरकार ने आमजन के लिए योजनाएं बनाई और क्रियान्वित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed