फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   आधार की डबलिंग को पकड़ रही ईपीओएस मशीन

आधार की डबलिंग को पकड़ रही ईपीओएस मशीन

Sun, 12 May 2019 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
आधार की डबलिंग को पकड़ रही ईपीओएस मशीन
आधार की डबलिंग को पकड़ रही ईपीओएस मशीन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। ग्रामीण क्षेत्र की राशन की दुकानों पर भी इस बार ईपीओएस मशीन के माध्यम से सरकारी सस्ते गल्ले के राशन का वितरण हो रहा है। राशन वितरण के दौरान आधार कार्डों की डबलिंग सामने आ रही है। इससे राशन विक्रेताओं के साथ उपभोक्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कंप्यूटर पर आधार की फीडिंग करने वालों की गलती इसमें सीधे सामने आ रही है।

शहरी क्षेत्र के साथ इस बार ग्रामीण क्षेत्र में भी कोटे की दुकानों पर ईपीओएस मशीनें लग गई हैैं। राशन विक्रेताओं ने इन मशीनों के माध्यम से वितरण भी शुरू कर दिया है। राशन वितरण की इस प्रणाली से सबसे पहले आधार नंबर फीडिंग का गड़बड़झाला सामने आया है। राशन कार्ड बनाते समय आधार नंबर फीडिंग करने वाले कंप्यूटर ऑपरेटरर्स ने अपना काम हल्का करने को एक नंबर को कई-कई बार चढ़ा रखा है। मशीन पर फीड होते ही सीधे डबलिंग लिखा आ रहा है। इससे आम जनता को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि सभी इंस्पेक्टर को यह निर्देश है कि वह सभी उपभोक्ताओं से उनके आधार नंबर लेकर उनके राशन कार्ड में सीधे फीड कराएं और उनकी आगे की समस्या का निदान करें। बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के आधार नंबर दोबारा सही किए जा रहे हैं। उपभोक्ता मनीष कुमार ने बताया कि उसके राशन कार्ड में चार यूनिट हैं और राशन में दो का ही आधार नंबर ठीक है, बाकी का गलत चढ़ा है। कोटेदार ने उसे दो ही यूनिट का राशन दिया है। सप्लाई इंस्पेक्टर ने उसके दो आधार नंबर की अलग से फीडिंग कराई है। इस तरह की शिकायत सैकड़ों उपभोक्ताओं की है। डीएसओ सुनील पुष्कर का कहना है कि राशन वितरण की व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जा रहा है। जिन उपभोक्ताओं की शिकायत है, उनकी शिकायत को तत्काल दूर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed