फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जिला बार संघ चुनाव में नसीर अध्यक्ष, प्रदीप महासचिव बने

जिला बार संघ चुनाव में नसीर अध्यक्ष, प्रदीप महासचिव बने

Sat, 04 May 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
जिला बार संघ चुनाव में नसीर अध्यक्ष, प्रदीप महासचिव बने
मुजफ्फरनगर। जिला बार संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर सैयद नसीर हैदर और महासचिव पद पर प्रदीप मलिक ने जीत हासिल की है। अध्यक्ष और महासचिव दोनों ही पदों पर अंत तक कांटे का मुकाबला रहा। अध्यक्ष पद पर मुख्य मुकाबले में अनिल जिंदल और महासचिव पद पर सुरेंद्र मलिक को हार का मुंह देखना पड़ा।
विज्ञापन

जिला बार संघ के चुनाव में अध्यक्ष और महासचिव पदों पर कांटे का मुकाबला देखने को मिला। प्रत्येक चरण की मतगणना में रोमांच बढ़ता चला गया। मतगणना की समाप्ति पर अध्यक्ष पद पर सैय्यद नसीर हैदर काजमी चुने गए। अध्यक्ष पद पर काजमी को 663, अनिल जिंदल को 613, फरीद अहमद को 520 और सुखपाल सैनी को 20 वोट मिले। काजमी ने 50 वोटों से जीत हासिल की। महासचिव पद पर प्रदीप मलिक ने 855 मत पाकर जीत हासिल की। उन्होंने मुख्य मुकाबले में सुरेंद्र मलिक 731 वोटों को हराया। महासचिव पद पर ठाकुर कुंवरपाल को 236 मत ही मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रेमदत्त त्यागी ने 858 मत पाकर विजय हासिल की। इस पद पर कपिल कुमार को 434 और मानवेंद्र जैन को 488 मत मिले।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष पद पर 683 मत पाकर संजीव कुमार गौतम विजयी रहे। इस पद पर अनूप राठी को 606, अरुण बालियान को 72, विनय अरोरा को 421 मत मिले। इसके अलावा कार्यकारिणी के अन्य पदों में उपाध्यक्ष दस वर्ष से अधिक पर निश्चल त्यागी, अशोक चौहान निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष आठ वर्ष से अधिक के दो पदों पर अंकुर त्यागी व दीपक कुमार चौधरी को सफलता मिली। सहसचिव के तीन पदों पर निशुकांत शर्मा, अमित कुमार मैनी व चौधरी दाऊद निर्वाचित घोषित किए गए। कार्यकारिणी के छह वरिष्ठ सदस्यों में हाकिम अली, अखिलेश गौतम, अरविंद शर्मा, सुरेंद्र पुंडीर, फहीम आलम तथा राजीव कुमार जैन निर्वाचित हुए। सामान्य सदस्यों के छह पदों पर दीपा, मीरा चौधरी, आस मौहम्मद त्यागी, ज्योति कश्यप, मुकुल कांत शर्मा व रवि कुमार निर्वाचित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed