फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   महावीर जयंती पर नगर में शोभायात्रा निकाली

महावीर जयंती पर नगर में शोभायात्रा निकाली

Wed, 17 Apr 2019 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
महावीर जयंती पर नगर में शोभायात्रा निकाली
महावीर जयंती पर धूमधाम से शोभायात्रा निकाली
विज्ञापन

खतौली। धर्मनगरी में क्षमाभूषण महाराज के पावन सानिध्य में श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर का 2619वां जन्म कल्याणक महा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया। नगर में बड़े धूमधाम के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का नगर में कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

भगवान का जन्म कल्याणक मनाने के लिए नगर में उत्सव का माहौल रहा। बुधवार की सुबह से ही श्रद्धालु इंदिरा मूर्ति स्थित उत्सव पांडाल में एकत्र होने लगे थे। पंडित मनीष जैन और अशोक शास्त्री ने मंत्रोच्चार व अर्घ्य समर्पित कराकर अहिंसा के पुरोधा भगवान महावीर की विशेष पूजा अर्चना व अभिषेक कराया। इसके पश्चात दोपहर में रथयात्रा का आयोजन भगवान जयंती के उपलक्ष्य में किया गया। शोभायात्रा का मांगलिक शुभारंभ विनोद जैन ठेकेदार परिवार ने किया। शोभायात्रा में मुख्य आकर्षण श्वेत वस्त्रधारी वीराचार्य बैंड के कलाकारों का दिव्य घोष आकाश को गुंजायमान कर रहा था। राजधानी दिल्ली के मशहूर हिंदू जिया बैंड के कलाकारों ने मधुर भक्ति भजनों ने श्रद्धालुओं को भक्ति नृत्य करने तथा झूमने पर मजबूर कर दिया। शोभायात्रा में देश भक्ति की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। जीटी रोड पर जैन मिलन अरिहंत के द्वारा दीपकों से महाआरती का आयोजन किया गया। अनेक स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत व भंडारे की व्यवस्था की गई। शोभायात्रा बड़ा बाजार, घंटाघर, जुम्मा पैंठ से गुजर करके कानूनगोयान स्ट्रीट में पार्श्वनाथ जैन मंदिर पर पहुंची। वृषभ बैल रथ में श्रीजी विराजमान थे। अश्व रथ में यंत्र जी व गजरथ में जिनवाणी विराजमान कराई गई। इस अवसर पर सुदेश सराफ, सुनील ठेकेदार, हितेश सराफ, नरेश, एलएम जैन, मुकेश एडवोकेट, कल्पेंद्र, सुरेंद्र, सुधीर, शीलचंद, नीरज जैन प्रवक्ता, नीरज बंटी, बल्लू सराफ, विपिन अरिहंत, विवेक प्रवक्ता, सुनील, संदीप सोनू, सभासद वैभव जैन, मीनू मुखिया, अंकुर मुखिया और अनुपम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed