फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   महावीर जन्मोत्सव पर जल कलश यात्रा निकाली

महावीर जन्मोत्सव पर जल कलश यात्रा निकाली

Mon, 15 Apr 2019 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
महावीर जन्मोत्सव पर जल कलश यात्रा निकाली
महावीर जन्मोत्सव पर जल कलश यात्रा निकाली
विज्ञापन

खतौली। नगर में महावीर जन्मोत्सव समारोह के तीसरे दिन उत्सव पंडाल से श्रीजी का नवन करने के लिए इंद्र इंद्राणियों ने एक जल कलश यात्रा का आयोजन किया। यात्रा बड़ा बाजार, घंटाघर से गुजरते हुए गंगनहर के निकट स्थित नसिया जी मंदिर पहुंची। यात्रा में काफी संख्या में भक्त शामिल रहे। मंदिर पहुंचने पर भक्तों ने विशेष पूजा अर्चना की। इसके बाद पवित्र जल लेकर श्रावकगण उत्सव पंडाल में पहुंचे।

उत्सव पंडाल में यात्रा के पहुंचने के पश्चात विद्यानाचार्य पंडित मनीष जैन के निर्देशन में मंत्रोच्चार के द्वारा पवित्र जल से जिनेंद्र प्रभु का इंद्र, इंद्राणियों ने अभिषेक कर पुण्यार्जन किया। भक्तिमय भजन प्रस्तुत किए गए। श्रद्धालुओं ने भाव विभोर होकर नृत्य किए। आचार्य विद्यासागर सागर के जीवन चरित्र पर हृदयस्पर्शी नाटिका, विद्याघर से विद्या सागर तक का भव्य मंचन अरुण जैन, अंजू जैन के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर डॉ. आशा जैन, प्रज्ञा, रीता, सुनीता, बीना, नीरज बंटी, स्नेहलता, सर्वेश, मनीष, अशोक, सुरेंद्र, विपिन अरिहंत, विनोद प्रवक्ता, श्रीपाल, दिनेश, सोनिया, जयभगवान, किशोर, राजकुमार प्रवक्ता, अनुपम आढ़ती, बल्लू सराफ, मुकेश एडवोकेट, सुशील मंडी, पतेंद्र, राजीव, रामकुमार, अविरल, अनीता, ललिता, नीरज जैन प्रवक्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed