फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   उत्कल ट्रेन से कटकर रेलवे के गैंगमैन के शरीर के चीथड़े उड़े

उत्कल ट्रेन से कटकर रेलवे के गैंगमैन के शरीर के चीथड़े उड़े

Sat, 09 Mar 2019 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
उत्कल ट्रेन से कटकर रेलवे के गैंगमैन के शरीर के चीथड़े उड़े
मोबाइल पर गाना सुनते समय ट्रेन से कटकर गैंगमैन की मौत
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। रेलवे के गैंगमैन अपने कानों में मोबाइल की लीड लगाकर रेलवे ट्रैक पर घूमते हुए गाने सुन रहा था। अचानक उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन के नीचे कटने से गैंगमैन के शरीर के चीथड़े उड़ गए। गैंगमैन की शनाख्त भी मृतक की जेब से निकली आईडी से हुई। जीआरपी ने शवों के टुकड़ों को एकत्र करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

तहसील के पास जनता इंटर इंटर कॉलेज के सामने रेलवे लाइन का दोहरीकरण का कार्य चल रहा है। प्रयागराज जिले के बिपड़िया निवासी 25 वर्षीय गैंगमैन राजन पुत्र बृजपाल अपने कानों में मोबाइल की लीड लगाकर रेलवे ट्रैक पर घूमकर गाने सुन रहा था। शुक्रवार दोपहर सहारनपुर की ओर से उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन आ रही थी। ट्रेन के नीचे कटने से गैंगमैन के शरीर के चीथड़े उड़ गए। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची। शव की शनाख्त के लिए उसकी जेब से पर्स निकला, जिसमें आईडी निकली, उसी आईडी से शव की शनाख्त हो सकी। जीआरपी ने रेलवे अधिकारियों को गैंगमैन के मरने की सूचना दी। रेलवे के अधिकारियों ने मृतक गैंगमैन के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed