फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बाढ़ सेंटर की इंटर भौतिक की परीक्षा रद्द

बाढ़ सेंटर की इंटर भौतिक की परीक्षा रद्द

Tue, 05 Mar 2019 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
बाढ़ सेंटर की इंटर भौतिक की परीक्षा रद्द
बाढ़ सेंटर की इंटर भौतिक की परीक्षा रद्द
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनता इंटर कॉलेज बाढ़ में पकड़ी गई सामूहिक नकल के मामले को उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद ने गंभीरता से लेते हुए 22 फरवरी को यहां हुई इंटर की भौतिक की परीक्षा को रद्द कर दिया है। अब इस परीक्षा केंद्र पर शामिल हुए 643 परीक्षार्थियों की पुन: परीक्षा 8 मार्च को दूसरी पाली में जिला मुख्यालय पर राजकीय इंटर कॉलेज में होगी। इस परीक्षा को कराने के लिए तमाम तैयारियों पूरी कर ली गई है।

चरथावल क्षेत्र के जनता इंटर कॉलेज बाढ़ परीक्षा केंद्र पर सामूहिक नकल पकड़ी गई। लगातार मिल रही शिकायत के बाद डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के निर्देश पर एसटीएफ टीम ने 22 फरवरी की दूसरी पाली में जनता इंटर कॉलेज बाढ़ के परीक्षा केंद्र पर छापा मार कर इंटर के भौतिक विज्ञान की परीक्षा में सामूहिक नकल पकड़ी थी। टीम ने मौके से केंद्र व्यवस्थापक योगेंद्रपाल सिंह के अलावा नकल माफिया समेत 17 लोगों को नकल कराने के आरोप में पकड़ा था। बाद में उनके खिलाफ संगीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा गया। डीएम के आदेश पर इस पूरे मामले की जांच सीडीओ अर्चना वर्मा कर रही है। बाढ़ परीक्षा केंद्र पर सामूहिक नकल पकड़े जाने पर डीएम अजय शंकर पांडे ने शासन को रिपोर्ट भेज कर इस परीक्षा केंद्र पर हुई इंटर भौतिक विज्ञान की परीक्षा को निरस्त करने की संस्तुति की थी। डीएम की संस्तुति के आधार पर उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 22 फरवरी को बाढ़ परीक्षा केंद्र पर हुई इंटर की भौतिक विज्ञान की परीक्षा को रद्द कर दिया है। जीआईसी के प्रधानाचार्य ब्रजेश कुमार ने बताया कि रद्द हुई परीक्षा को अब 8 मार्च को राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में पुन: कराया जाएगा। बाढ़ परीक्षा केंद्र पर भौतिक विज्ञान की परीक्षा में शामिल 643 परीक्षार्थियों को पुन: परीक्षा देनी होगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed