फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   छात्रा चैंपियन अन्नु व छात्र चैंपियन मोहित कुमार बने

छात्रा चैंपियन अन्नु व छात्र चैंपियन मोहित कुमार बने

Thu, 14 Feb 2019 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
छात्रा चैंपियन अन्नु व छात्र चैंपियन मोहित कुमार बने
अन्नु व मोहित बने चैंपियन
विज्ञापन

खतौली। केके जैन डिग्री कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन दो सत्र में हुआ। प्रथम सत्र में छात्राएं तथा दूसरे सत्र में छात्रों के बीच प्रतियोगिता हुई।

गत वर्ष की चैंपियन छात्रा अन्नु तथा जैवलिन-थ्रो में गोल्ड मेडलिस्ट मोहित कुमार ने मशाल जलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष योगेश चंद जैन, मुख्य अतिथि कॉलेज के प्रबंध समिति के सचिव मुकेश कुमार जैन, जगदीश भाटिया, दीपक तोमर, डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, प्रोफेसर एससी अरोरा ने किया। संपूर्ण प्रतियोगिता में छात्र चैंपियन मोहित, बीए प्रथम एवं रनरअप सुमित कुमार, बी. कॉम एवं छात्राओं में चैंपियन अन्नु, बीए द्वितीय व रनरअप शिखा सोम, बीए तृतीय रहीं। इसके अलावा छात्राओं की प्रतियोगिताओं में 200 मीटर दौड़ में अन्नु प्रथम, साक्षी द्वितीय व वैष्णो तृतीय रहीं। गोला फेंक में शिखा प्रथम, अभिलाष द्वितीय और अंजली सोम तृतीय स्थान पर रहीं। 100 मीटर दौड़ में अन्नु प्रथम, शिवानी द्वितीय और साक्षी तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में अन्नु प्रथम, साक्षी द्वितीय और प्राची तृतीय स्थान पर रहीं। 800 मीटर दौड़ में अन्नु प्रथम, शिवानी द्वितीय व प्राची तृतीय रहीं। 1500 मीटर दौड़ में अन्नु प्रथम, शैली भाटी द्वितीय और तुलसी तृतीय स्थान पर रहीं। भाला फेंक में शिखा प्रथम, अभिलाषा द्वितीय और ज्योति सोम तृतीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद में शिवानी प्रथम, अभिलाषा द्वितीय और अंजली सोम तृतीय स्थान पर रहीं। डिस्कस थ्रो में शिखा प्रथम, ज्योति सोम द्वितीय व अभिलाषा तृतीय स्थान पर रहीं। छात्रों की प्रतियोगिताओं में 100 मीटर दौड़ में मोहित कुमार प्रथम, अमन द्वितीय व प्रशांत मोतला तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में अमन प्रथम, मुकुल द्वितीय व प्रशांत मोतला तृतीय। 400 मीटर दौड़ में सुमित कुमार प्रथम, शेखर खारी द्वितीय व राहुल कुमार तृतीय। 800 मीटर दौड़ में सुमित कुमार प्रथम, अक्षय आर्य द्वितीय व सुखीराम तृतीय रहे। 3000 मीटर दौड़ में शेखर खारी प्रथम, सुमित कुमार द्वितीय व सुखीराम तृतीय रहे। ऊंची कूद में प्रशांत मोतला प्रथम, अक्षय कुमार द्वितीय व राहुल कुमार तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में प्रशांत मोतला प्रथम, मोहित कुमार द्वितीय व अर्जुन सिंह तृतीय रहे। गोला फेंक में मोहित कुमार प्रथम, अर्जुन सिंह द्वितीय व नितिन कुमार तृतीय स्थान पर रहे। जेवलिन थ्रो में मोहित कुमार प्रथम, अर्पित द्वितीय व अरविंद कुमार तृतीय स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो में मोहित कुमार प्रथम, अर्पित द्वितीय व अरविंद कुमार तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के समापन पर प्राचार्या डॉ. नीतू वशिष्ठ ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed