फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   आजादी के महा नायक सुभाषचंद्र बोस को याद किया

आजादी के महा नायक सुभाषचंद्र बोस को याद किया

Thu, 24 Jan 2019 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
आजादी के महा नायक सुभाषचंद्र बोस को याद किया
मुजफ्फरनगर। देश की आजादी के महानायक सुभाषचंद्र बोस को उनकी जयंती पर याद किया गया। स्कूल-कॉलेजों में वक्ताओं ने नेताजी के जीवन पर प्रकाश डाला। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति के माध्यम से देश की आजादी में उनके योगदान को बताया।
विज्ञापन

लाला जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य सतीश उपाध्याय ने मां शारदा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन के साथ किया। उपाध्याय ने सुभाष चंद्र बोस को भारत का सच्चा देशभक्त बताया। कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए अंग्रेजों से जीवनभर संघर्ष किया। अंग्रेजी शासनकाल में भारतीयों के लिए सिविल सर्विस में जाना बहुत कठिन था, किंतु सुभाष चंद्र बोस ने सिविल सर्विस की परीक्षा में चौथा स्थान प्राप्त किया था। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। मुख्य वक्ता आचार्य राजीव शर्मा ने सुभाष चंद्र बोस के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। आचार्य महेश कुमार, कुंवर पाल सिंह, प्रयाग सिंह, दिनेश कुमार, अमित पंवार, देवेंद्र वर्मा, पंकज त्यागी, उमेशचंद सारस्वत, रमेश चंद, विशाल शर्मा, सुरेंद्र वत्स, अमित शर्मा, प्रविंद्र, वंदना शर्मा, आशीष त्रिपाठी, सतीश चंद गुप्ता, अंकुर राजवंशी, विक्रांत सैनी, सुनील पुंडीर, रीता मावी, शालिनी ठाकुर, दीपक त्यागी, प्रभा गर्ग आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन

भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में देश के स्वाभिमान एवं स्वतंत्रता के नायक सुभाष चंद्र बोस की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। मुख्य वक्ता प्रतिभा ने विचार रखे। प्रधानाचार्या सुनीता गौड़ ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। उधर, जीसी पब्लिक स्कूल सीनियर विंग में प्रधानाचार्य आजादवीर एवं कोर्डिनेटर आशीष त्यागी ने नेताजी को आजादी का महानायक बताया। छात्रा मानसी तोमर ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। संचालन आशुतोष ने किया। जीसी पब्लिक स्कूल की जूनियर विंग में नेताजी की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। प्रधानाचार्या सुतपा बोस ने कहा कि देश को आजादी में नेताजी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। वे क्रांति के बल पर आजादी के पक्षधर थे। उधर, एमजी पब्लिक स्कूल में आजादी के नायक सुभाषचंद्र बोस को याद किया गया। नेता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। डायरेक्टर जीबी गौड़, प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग, कोर्डिनेटर पराग शर्मा ने कहा कि हमें सुभाषचंद्र बोस के कार्यों और त्यागमय जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवसेना ने बोस की 122वीं जयंती मनाई
मुजफ्फरनगर। शिवसेना ने प्रकाश चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर आजाद हिंद फौज के सेनानायक नेताजी सुभाषचंद्र बोस और शिवसेना के संस्थापक बाला साहेब ठाकरे की जयंती मनाई। शिवसेना नेता ललित मोहन शमा ने कहा कि देश की आजादी में नेताजी का योगदान महात्मा गांधी से अधिक था। जिला प्रमुख नरेंद्र पंवार, अनुज चौधरी, राजेश शर्मा, वैभव यादव, भगतराम, बंटी चौधरी, आशीष मिश्रा, विनोद शंकर, शैंकी शर्मा, वेदप्रकाश धीमान आदि मौजूद रहे।


असहायों की मदद करते थे नेताजी
मुजफ्फरनगर। प्रगति सेवा समिति गांधी कालोनी में सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर समाजसेवी सोमनाथ भाटिया ने कहा कि नेताजी असहाय गरीबों की मदद करते थे। वह कटक में अपने स्कूल ट्राम गाड़ी से न जाकर पैदल जाते थे और जो पैसे बचते उससे गरीबों, असहायों की मदद करते। ब्रिटिश हुकुमत ने उन्हें बड़े पद देने की पेशकश की, लेकिन उन्होंने गुलामी स्वीकार नहीं की। मौके पर राकेश ढींगरा, भोला सुनेजा, सुदेश बक्शी, मुकुल दुआ, राकेश हुड़िया, पवन छाबड़ा, नरेश अरोरा, सतीश मलिक, सुभाष, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed