फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भाजपा सरकार ने सबसे ज्यादा विकास कराए-सैनी

भाजपा सरकार ने सबसे ज्यादा विकास कराए-सैनी

Wed, 03 Oct 2018 11:49 PM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
भाजपा सरकार ने सबसे ज्यादा विकास कराए-सैनी
भाजपा सरकार ने सबसे ज्यादा विकास कार्य कराए : सैनी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खतौली। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डा. सुधीर सैनी ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश की सरकार ने जितने विकास कार्य कराएं हैं, उतने अब तक की किसी भी सरकार ने नहीं कराए हैं। सरकार की ओर से गरीबों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा चुकी है, जिनका जनता लाभ उठा रही है। नगर में पहुंचने पर भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी का कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

बुढ़ाना तिराहे पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने कहा कि कार्यकर्ता अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों का घर-घर प्रचार करें। आगामी लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल कर भाजपा फिर केंद्र में सरकार बनाएगी। भाजपा नेता मदन छाबड़ा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सभासद गुरुदत्त अरोरा, प्रवीण ठकराल, भावेश गुप्ता, चंचल भूटानी, अरविंद वर्मा, नरेश पांचाल, सुनील जैन, बिजेंद्र सैनी, भरतेश शर्मा, सतीश नागपाल, नरेंद्र त्यागी, मोनू मंगवानी, अश्वनी वाल्मीकि, आदेश मोतला, रामकिशोर सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

महत्वपूर्ण
नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत किया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed