फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बुखार से पीड़ित छात की मौत

बुखार से पीड़ित छात की मौत

Wed, 03 Oct 2018 11:49 PM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
बुखार से पीड़ित छात की मौत
बुखार से पीड़ित छात्रा की मौत
विज्ञापन

मोरना। तेज बुखार से पीड़ित छात्रा की मौत हो गई। छात्रा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। छात्रा का शुकतीर्थ श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। मोरना क्षेत्र के गांव बेहड़ा सादात में 11 वर्षीय प्रिया पुत्री पद्म सिंह गांव स्थित प्राइमरी विद्यालय में कक्षा चार की छात्रा थी। प्रिया पिछले तीन दिन से बुखार से पीड़ित थी। बुधवार की सुबह प्रिया को मोरना अस्पताल लाया गया, जहां से उसे मुजफ्फरनगर के लिए रेफर कर दिया गया, जहां छात्रा ने दम तोड़ दिया। छात्रा की मौत से उसकी मां दुलारी को गहरा सदमा लगा है।
वांछित को भेजा जेल
मोरना। पुलिस ने कस्बा भोकरहेड़ी में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित चल रहे संजय पुत्र कंवरपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। संजय पर पिछले माह दूसरे पक्ष के व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल करने का आरोप था। इसी मामले में पुलिस को अन्य आरोपियों की तलाश है।
विज्ञापन

किसानों पर लाठीचार्ज पर नाराजगी जताई
मोरना। भाकियू की किसान क्रांति यात्रा के दौरान दिल्ली की सीमा पर किसानों के साथ बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज कर किसानों को घायल करने की घटना पर भोपा, मोरना, भोकरहेड़ी, ककरौली, जौली आदि के किसानों ने रोष प्रकट करते हुए देश व प्रदेश की भाजपा सरकार को कोसा। घटना पर रोष प्रकट करने वालों में चौधरी उदयवीर सिंह, प्रवीण कुमार, चन्द्रपाल सिंह, नवीन सहरावत, कैप्टन ज्ञानेन्द्र सिंह, राजेश सहरावत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोकरहेड़ी में निकाली जन जागरण रैली
फोटो समाचार
मोरना। भोकरहेड़ी में नगर पंचायत द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत चलाए गए स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत छात्र-छात्राओं एवं नगर पंचायत के कर्मचारियों ने जन जागरण रैली निकालकर नगरवासियों से अपने घरों व आसपास में साफ सफाई रखने का संदेश दिया। प्राथमिक विद्यालय से जन जागरण रैली का शुभारंभ चेयरमैन सरला देवी ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली नगर के मेन बाजार, बस स्टैंड, नई बस्ती, नेहरू चौक आदि मार्गों से होती हुई टाउन के कार्यालय पर पहुंची। रैली में प्रेम सिंह, अभिषेक वत्स, सतीश कुमार, सुभाष चंद, संदीप राणा, पवन कुमार, प्रवेश आदि कर्मचारियों ने पॉलिथीन का प्रयोग न करने तथा आसपास सफाई रखने का संदेश दिया। रैली में अधिशासी अधिकारी अनूप राय, सभासद रविदत्त, संजय कुमार, जोगेंद्र, रामवीर सिंह, सुरेश कुमार, दीपक कुमार, राखी रानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed