फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बच्चों ने दिया जानवरो की सुरक्षा का संदेश

बच्चों ने दिया जानवरो की सुरक्षा का संदेश

Wed, 03 Oct 2018 11:40 PM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
बच्चों ने दिया जानवरो की सुरक्षा का संदेश
बच्चों ने दिया जानवरों की सुरक्षा का संदेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल में विश्व पशु कल्याण दिवस के उपलक्ष में ‘एनिमल वेलफेयर वीक का शुभारंभ हुआ। बच्चों ने विभिन्न जानवरों की वेशभूषा में अतिथियों को जंगल की ओर आकर्षित किया। उन्होंने सभी से जानवरों का संरक्षण व सुरक्षा के लिए सहयोग का प्रेरक संदेश भी दिया।

एनिमल वेलफेयर वीक में सुंदर जंगल का निर्माण किया। छात्र छात्राओं ने भिन्न-भिन्न जानवरों का रूप धरकर विचरण कर जंगल के जीवन को मनमोहक ढंग से प्रदर्शित किया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंध समिति के चेयरमैन सतीश चंद गोयल और सचिव सुरेंद्र कुमार सिंधी ने किया। बच्चों की प्रतिभा को लेकर अतिथियों ने उनका उत्साह बढ़ाया। बच्चों ने जंगल के जीवन पर आधारित विभिन्न प्रकार के हैंडीक्राफ्ट आइटम और एनिमल मास्क बनाए थे। विद्यार्थियों ने पशुओं के भेष में सुंदर नृत्य प्रस्तुत करने के साथ ही अलग अलग कविताएं भी पेश कर सभी का मनमोह लिया। कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों ने जंगल और जानवरों के संरक्षण, सुरक्षा के लिए सभी से अपील की। प्रधानाचार्य जीबी पांडेय ने बच्चों को बताया कि विश्व पशु दिवस चार अक्तूबर को मनाया जाता है। एडिशनल प्रिंसिपल मोनिका गर्ग ने कहा कि विश्व पशु कल्याण दिवस वास्तव में एक महत्वपूर्ण दिवस है। यह विविध माध्यमों से हमें कई चीजों को याद दिलाता है। पशु पक्षी हमारे सहायक हैं, इनके बिना मानव जीवन की कल्पना अधूरी है।
विज्ञापन

महत्वपूर्ण
एमजी पब्लिक स्कूल में एनिमल वेलफेयर वीक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed