फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शहर के कबाड़ गोदामों की चेकिंग

शहर के कबाड़ गोदामों की चेकिंग

Tue, 31 Jul 2018 12:36 AM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
शहर के कबाड़ गोदामों की चेकिंग
शहर के कबाड़ गोदामों की चेकिंग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। करीब एक माह पूर्व सरवट में कबाड़ी की दुकान में हुए जबरदस्त बम धमाके को देखते हुए कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सोमवार को शहर के कबाड़ गोदामों की सघन जांच की गई। हालांकि जांच के दौरान कहीं से कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला।

सोमवार को खुफिया विभाग, पुलिस, सहारनपुर से बुलाए गए बम निरोधक दस्ते व डॉग स्क्वॉड की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न कबाड़ के गोदामों की जांच-पड़ताल की। सूत्रों के मुताबिक करीब एक माह पूर्व शहर के सरवट में कबाड़ की एक दुकान में भयंकर बम विस्फोट हुआ था, जिसमें चार लोगों की जान चली गई थी। कांवड़ यात्रा से ठीक पहले यात्रा मार्ग पर हुए इस बम विस्फोट ने पुलिस-प्रशासन व खुफिया विभाग की नींद उड़ा दी थी। इसके बाद से ही पुलिस-प्रशासन द्वारा कबाड़ कारोबारियों पर गहरी नजर रखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है। इसी के मद्देनजर सोमवार को खुफिया विभाग, पुलिस, सहारनपुर से आए बम निरोधक दस्ते व डॉग स्क्वॉड की संयुक्त टीम ने शहर के कई स्थानों पर स्थित कबाड़ के गोदामों की सघन जांच-पड़ताल की। टीम ने शहर के वहलना चौक व भोपा रोड पर स्थित कई कबाड़ के गोदामों की सघन जांच की। इस दौरान जांच का फोकस पुराने स्क्रैप और सैन्य सामान की खोजबीन पर रहा। हालांकि पूरे दिन की कवायद के बावजूद किसी भी गोदाम से कोई आपत्तिजनक सामान टीम को नहीं मिला, जिस पर अफसरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed