फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ईद मिलन समारोह में भाई चारे का पैगाम दिया

ईद मिलन समारोह में भाई चारे का पैगाम दिया

Sun, 24 Jun 2018 12:45 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
ईद मिलन समारोह में भाई चारे का पैगाम दिया
ईद मिलन समारोह में हिंदू-मुस्लिम एकता पर जोर
विज्ञापन

बुढ़ाना। जमीयत उलमा- ए- हिंद की ओर से आयोजित ईद मिलन समारोह में वक्ताओं ने हिंदू-मुस्लिम एकता की बात कही। समारोह में वक्ताओं ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार को अपना निशाना बनाया।

कस्बे के एक बैंक्वट हॉल में ईद मिलन समारोह में पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि पुरानी बातों को भूलकर हम सबको पहले की तरह भाईचारे से रहना होगा। हमें सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालो को मुंहतोड़ जवाब देना होगा। उन्होंने भाजपा पर देश में हिंदू -मुस्लिम भाईचारा खत्म कर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अब हम सभी हिंदू-मुस्लिम भाइयों को एकजुट होने का समय आ गया है। हमें छोटी- छोटी बातों को भूलाकर एक होकर रहना चाहिए। रालोद के पूर्व विधायक राजपाल बालियान ने कहा कि दिल से हम सबको एक दूसरे के प्रति कड़वाहट को निकाल देना चाहिए। हम सबको एक साथ मिलजुलकर रहना होगा। बहुत हो चुकी नफरतें अब प्यार की जरूरत है। हम सभी का एक दूजे के बिना काम नहीं चल सकता। पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने कहा कि पिछले सालों में जो दंगे हुए उसमें हम सभी का नुकसान हुआ। उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा देश को गर्त में ले जाकर हिंदू -मुस्लिम एकता को मिटाने का काम कर रही है। लोकसभा चुनाव में हम सभी को एक साथ होकर भाजपा के मंसूबों पर पानी फेरना है। हाफीज तहसीन राणा ने भी हिंदू-मुस्लिम एकता पर बल दिया। जमीयत के प्रदेश उपाध्यक्ष मौलाना नजर मौहम्मद ने कहा कि राजनैतिक दल हिंदू व मुसलमानों को भिड़ाकर अपना उल्लू सीधा कर लेते हैं। हमे ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। कार्यक्रम में सुबोध त्यागी, शाहिद त्यागी, अजफार, इस्लाम, तमीज, वजीर, गुलफाम, हाजी जमशेद, शाहनवाज, फिरोज मंसूरी, आबाद कुरैशी व आसिफ आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed