फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   देसी पिस्टल के साथ बदमाश दबोचा

देसी पिस्टल के साथ बदमाश दबोचा

Sun, 27 May 2018 12:25 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
देसी पिस्टल के साथ बदमाश दबोचा
पिस्टल के साथ बदमाश दबोचा
विज्ञापन

जानसठ। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बदमाश को देसी पिस्टल सहित दबोच लिया। शुक्रवार की रात गांव तालड़ा मोड़ पर एसआई कर्मवीर सिंह पुलिस बल के साथ चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान सड़क पर संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए एक युवक को पकड़ कर उससे पूछताछ की गई। युवक ने अपना नाम उस्मान उर्फ सुक्खा पुत्र शाहिद निवासी गांव राजपुर कलां बताया। युवक के पास से एक देसी पिस्टल बरामद हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया।

युवकों पर अपहरण का आरोप
जानसठ। गांव तालड़ा निवासी पसाल पुत्र यूसुफ ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि शनिवार की सुबह वह मजदूरी करने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में गांव के दो युवक गाड़ी लेकर खड़े थे। जब उन्होंने उसे अपने साथ चलने को कहा तो, उसने मना कर दिया। मना करने पर दोनों युवकों ने जबरदस्ती गाड़ी में डालकर अपहरण कर लिया। उसके साथ मारपीट करने लगे। पीड़ित के चिल्लाने पर ग्रामीणों को आता देख दोनों युवक गाड़ी से बाहर उसे फेंक कर फरार हो गए। पीड़ित ने गांव निवासी दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई करने मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed