{"_id":"5b08635f4f1c1b946e8b4a57","slug":"111527276383-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगनहर में 5 दिन बाद भी किशोर नहीं मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगनहर में 5 दिन बाद भी किशोर नहीं मिला
Updated Sat, 26 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। गंगनहर में दोस्तों के साथ नहाते हुए डूबे किशोर का पांच दिन बाद भी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने उसी दिन से उसके तीन किशोर दोस्तों को थाने में बैठाया हुआ है। सीओ ने तीनों दोस्तों से बंद कमरे में पूछताछ की।
मोहल्ला इस्लामनगर निवासी 16 वर्षीय सादिक पुत्र साजिद 21 मई दोपहर को मोहल्ले की रहने वाले दोस्तों के साथ गंगनहर में नहाने के लिए गया था। नहाते हुए सादिक पानी में डूब गया था। परिजनों ने तीनों दोस्तों पर सादिक को गंगनहर में धक्का देने का आरोप लगाया था। जिस पर पुलिस ने तीनों दोस्तों को हिरासत में ले लिया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को पीएसी के गोताखोरों को मोटरबोट लेकर गंगनहर में सादिक को तलाश करने को लगाया था। शाम तक गोताखोरों ने किशोर को तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। शुक्रवार को भी गोताखोरों को गंगनहर में लगाया गया था। शाम तक भी किशोर का पता नहीं चल सका। सीओ डॉ. राजीव कुमार सिंह ने हिरासत में लिए गए तीनों दोस्तों से पूछताछ की। पुलिस दोस्तों से पूछताछ करने में लगी है।