{"_id":"5ade2ee24f1c1b360b8b632c","slug":"111524510434-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
विधायक ने टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया
मंसूरपुर। गांव इस्लामाबाद जोहरा में विधायक विक्रम सैनी ने एक सप्ताह तक चलने वाले टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। विधायक ने सभी महिलाओं से अपने बच्चों को विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए पोलियो दवाई पिलवाने व टीके लगवाने तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं के बारे में जानकरी दी।
कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए डॉ. अवनीश कुमार, प्रभारी चिकित्सक, गालिबपुर ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत वे सभी शिशु जो किसी कारण से पोलियो दवाई पीने तथा टीके लगने से छूट गए हैं, उनको चिह्नित कर विभिन्न बीमारियों जैसे जापानी बुखार, तपेदिक, डिप्थीरिया के टीके लगाए जाएंगे। गांव में 57 ऐसे बच्चों को चिह्नित किया गया है, जिनको अभी तक टीके नहीं लगवाए गए हैं। उन्होंने बताया कि पूरे ब्लॉक में इस अभियान के लिए चार गांव को चिह्नित किया गया है। इस मौके पर डॉक्टर अजय कुमार, आशा राधा देवी, एएनएम रेखा, गीता देवी, ग्राम प्रधान मंदर सैनी, मुनीराम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।