फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   आठ करोड़ से चमकेगा औद्योगिक क्षेत्र

आठ करोड़ से चमकेगा औद्योगिक क्षेत्र

Thu, 29 Mar 2018 12:16 AM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
आठ करोड़ से चमकेगा औद्योगिक क्षेत्र
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कहा कि उनकी सरकार की एक साल की सबसे बड़ी उपलब्धि प्रदेश से गुंडाराज समाप्त करने की है। अपराधों में कमी आने से दुनिया भर के उद्यमी यहां अपने उद्योग लगाने के लिए आ रहे हैं। उन्होंने मुजफ्फरनगर के औद्योगिक क्षेत्र में समुचित सुविधाओं के लिए अलग से आठ करोड़ मुहैया कराने की घोषणा की।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभाकक्ष में पत्रकारों से वार्ता में सतीश महाना ने कहा कि प्रदेश में विकास का माहौल बन रहा है। सरकार की योजना किसी जाति और धर्म के व्यक्ति के लिए नहीं है, सभी गरीब लोगों के लिए है। समाज के आखिरी व्यक्ति को लाभ पहुंचाना ही सरकार का उद्देश्य है। किसान की आय दोगुना करने के लिए काम हो रहा है। गेहूं का समर्थन मूल्य 1345 है, सरकार 1710 रुपये क्विंटल में खरीद करेगी। प्रदेश के अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी को पूरा किया जा रहा है। सरकार ने 2500 डाक्टरों की हाल ही में नियुक्ति की है। महाना ने कहा कि प्रदेश को अपराध मुक्त करने के लिए सरकार कृत संकल्प है। पुलिस पर हमला करने वाले अपराधियों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जा रहा है। प्रदेश में विकास का माहौल बनने से ही देश और दुनिया के उद्यमी यहां आ रहे हैं। चार लाख 28 हजार करोड का निवेश प्रदेश में होने जा रहा है। तीन माह में 25 हजार करोड़ का निवेश हो जायेगा। जिले में गुड़ उत्पादन और उसकी मार्केटिंग को बढावा दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि गुड़ माफियाओं को खिलाफ़ कार्रवाई होगी। जो अधिकारी और कर्मचारी गुड़ माफिया से मिले है उनकी सूची तैयार कराई जा रही है। वार्ता में सांसद डॉ संजीव बालियान, विधायक कपिलदेव अग्रवाल, उमेश मलिक, प्रमोद ऊटवाल, जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी रहे।
विज्ञापन

गन्ने की समस्या पर होगा मंथन
मुजफ्फरनगर। जिले में गन्ने की पर्ची किसानों को नहीं मिलने और खेतों में काफी मात्रा में गन्ना खड़ा होने के मामले में बृहस्पतिवार को मंथन होगा। सांसद संजीव बालियान ने कहा कि भाजपा के समस्त विधायक, आठों चीनी मिलों के जीएम, डीएम और डीसीओ इस बैठक में रहेंगे। इस बैठक में किसानों के खेतों में खड़े गन्ने का हल निकाला जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि दस अप्रैल को हाइवे के कार्यों का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी शुभांरभ करेंगें। दस साल पुराने ट्रैक्टरों के प्रकरण में सरकार की ओर से एनजीटी में याचिका दायर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed