फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नगर में भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली

नगर में भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली

Tue, 27 Mar 2018 12:44 AM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
नगर में भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली
नगर में भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली
विज्ञापन

जानसठ। कस्बे में रामनवमी के अवसर पर पुरुषोत्तम श्रीराम की शोभायात्रा बैंडबाजों के साथ धूमधाम के साथ निकाली गई। श्रद्धालुओं ने यात्रा के दौरान अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर ज्ञानेश्वर सेवादल की पत्रिका का विमोचन भी किया गया।

कस्बे में भगवान श्रीराम की शोभायात्रा का शुभारंभ नगर पंचायत चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना ने किया। शोभायात्रा में मां दुर्गा, हनुमान, महादेव शिव, श्रीराम चंद्र की झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। राधा कृष्ण मंदिर से प्रारंभ हुई शोभायात्रा कसबे के विभिन्न मार्गों से होती हुई मंदिर पहुंच कर समाप्त हुई। शोभायात्रा के बाद ज्ञानेश्वर सेवादल के अध्यक्ष निशांत कांबोज ने बताया की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई। 13 वर्षों से इस वर्ष भी सेवा दल के द्वारा हिंदू पर्व पत्रिका का विमोचन किया गया। पूरे साल हिंदू पर्व की जानकारियां दी गई है। शोभायात्रा में मुख्य रूप से दिपेश गुप्ता, अरविंद पाराशर, मुकेश शर्मा, रोहित, राजेंद्र, रुपेश, विकास गुप्ता, सुरेश शर्मा, राजेश चौधरी, अंकित सिंघल, अमित सैनी, विकास गर्ग, चेतन, राहुल, संजीव, दीपक शर्मा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed