{"_id":"5ab2a3e34f1c1bc0758b6c39","slug":"111521656803-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाला खुदाई पर आपति होने पर पुलिस ने बंद कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाला खुदाई पर आपति होने पर पुलिस ने बंद कराया
Updated Wed, 21 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाला खुदाई पर आपत्ति होने पर पुलिस ने बंद कराया
जानसठ (मुजफ्फरनगर)।
नगर पंचायत द्वारा मोहल्ला गंज में नाली का पानी सड़क क्रॉस कर दूसरे नाले में गिरने को लेकर मुस्लिम पक्ष ने पुलिस प्रशासन से आपत्ति जताई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नाला खुदाई का काम बंद करा दिया, जिसको लेकर दलित समाज में रोष व्याप्त है।
मोहल्ला गंज से गुजरने वाले गंदे पानी का नाला मदरसा तालीम-ए कुरान के अंदर से होकर गुजरता है। मोहल्ला गंज व जनत्ताबाद का पानी इसी नाले से होकर जाता है। वहीं दूसरी ओर गांव भलेड़ी का पानी भी इसी नाले में आता था। वर्ष 2014 में मदरसे के मौलाना नजीर अहमद कासमी ने मदरसे के अंदर का नाला बंद कर दिया था, जिस कारण कस्बे के दोनों मोहल्लों व भलेड़ी गांव का पानी सडक़ों पर भरना शुरू हो गया था। उस दौरान विरोध करने कस्बे का माहौल बिगड़ने से बचा था। मौलाना नजीर व प्रशासनिक अधिकारियों के आपसी समझौते पर नाला पाइप द्वारा मदरसे के अंदर से निकाल दिया गया था। मंगलवार को नगर पंचायत द्वारा एक बैंक्वेट हाल के रास्ते के बराबर का नाला सडक़ क्रास कर उसी नाले में पानी डालने के लिए सडक़ पर नाला खुदाई शुरू की थी, जिसका मदरसे के संचालक मौलाना नजीर द्वारा आपत्ति जताने पर पुलिस ने मामला विवादित मानते हुए नाले को बंद करा दिया, जिसको लेकर मोहल्ला गंज के दलित समाज में रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि पानी क्रॉस न होने के कारण नालियों में ही भरा रहता है। नतीजतन प्रकोप बढ़ गया है। बीमारी फैलने का भी खतरा बना हुआ है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने नाला खोदने को लेकर आपत्ति जताई थी। नाला निर्माण रोक दिया गया है तथा प्रशासनिक अधिकारियों को भी इस संबंध में अवगत करा दिया गया है। आपसी सहमति के बाद ही निर्माण कार्य हो सकेगा। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रविंद्र भड़ाना का कहना है कि मोहल्लेवासियों की परेशानी को देखते हुए पानी क्रॉस करने के लिए नाले की खुदाई कराई गई थी। जिसको प्रशासन द्वारा बंद करा दिया गया है। शीघ्र ही मामले में बातचीत कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।