{"_id":"5aad61a64f1c1bab758b5f4e","slug":"111521312166-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई
Updated Sun, 18 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना। चैत्र अमावस्या के अवसर पर शुक्रताल गंगा घाट पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया और धार्मिक अनुष्ठान कर दान दिया। इस मौके पर विशेष रूप से भगवान शनि की पूजा भी की गई। महाभारतकालीन तीर्थनगरी शुक्रताल स्थित गंगा घाट पर दूरदराज व क्षेत्र से आए श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई व पितरों की आत्मा की शांति के लिए हवन यज्ञ कर वस्त्र व अन्न का दान दिया। बच्चों का मुंडन कराया तथा एक दूसरे को हिंदू नूतन वर्ष की बधाई भी दी। शुकदेव आश्रम, हनुमतधाम, दंडी आश्रम सहित महाशक्ति सिद्धपीठ, गौडियामठ, मां पीताम्बरा धाम आदि मंदिरों व आश्रमों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उपस्थित रहीं। वहीं श्रद्धालुओं द्वारा शनिदेव की पूजा भी गई।
बीएसएनएल कैंप लगाया
मोरना। बीएसएनएल के अधिकारियों द्वारा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सिम कार्ड की बिक्री के साथ-साथ निगम द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कैंप में उपमंडलीय अभियंता जानसठ नरेंद्र कुमार ने ग्राहकों को जानकारी देते हुए बताया कि आपातकालीन समय में केवल बीएसएनएल ने ही अपनी सेवाएं दी। अवर अभियंता नसीम अहमद, पंडित जगन्नाथ शर्मा, कृष्णसिंह, हरपाल सिंह, रमेशचंद, गजेंद्रपाल आदि मौजूद रहे। कैंप 31 मार्च तक लगाया जाएगा।