फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   खेलों में रोजगार की अपार संभावनाएं: डीएम

खेलों में रोजगार की अपार संभावनाएं: डीएम

Fri, 16 Feb 2018 12:18 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खेलों में रोजगार की  अपार संभावनाएं: डीएम
खेलों में रोजगार की अपार संभावनाएं
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं व्यक्तित्व विकास के साथ ही सर्वांगीण विकास में भी सहायक है। खेलों में आगे आने वाली प्रतिभाओं को रोजगार के अच्छे अवसर मिलते हैं। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर खेल प्रतिभाओं से भरी हुई धरा है और विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर यहां के खिलाड़ी अपने जनपद का नाम रोशन कर चुके हैं।

डीएम ने चौधरी चरणसिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम मेें तीन दिवसीय राज्य स्तरीय हैंडबॉल बालक प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता 18 फरवरी तक चलेगी। उन्होंने बताया कि यह आयोजन खेल निदेशालय एवं उत्तर प्रदेश हैंडबॉल प्रतियोगिता संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। डीएम ने सभी टीमों के कैप्टन से उनका परिचय प्राप्त किया और उनको प्रोत्साहित किया। इसके बाद हैंडबॉल प्रतियोगिता की प्रथम पॉली की टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनकी हौसला अफजाई की। डीएम ने कहा कि जीवन में शिक्षा के साथ साथ खेल भी महत्वपूर्ण है। खेल के द्वारा एक नयी ऊर्जा का संचार होता है और हमें अपने लक्ष्य की और ले जाता है। उन्होंने कहा कि जो प्रतिभाएं जनपदीय, मंडलीय एवं प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं से निकलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपने प्रदेश और देश का प्रतिनिधित्व करने हैं वे अपने जनपद का ही नही बल्कि राष्ट्र का गौरव भी बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खेल एवं खेल प्रतिभाओं को अनेक सुविधाएं प्रदान कर रही हैं। इसके पूर्व, जिलाधिकारी को प्रतीक चिह्न देकर सम्मनित किया गया एवं पुष्प गुच्छ भेंट किया। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा एवं रीजनल स्पोटर्स ऑफिस प्रेस कुमार एवं अन्य अधिकारी गण भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed