{"_id":"5a4e6e8a4f1c1b4a198b4d1d","slug":"111515089546-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का गन्ना न लेने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का गन्ना न लेने पर हंगामा
Updated Thu, 04 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
किसानों का गन्ना न लेने पर हंगामा
मोरना (मुजफ्फरनगर)। चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर कर्मचारियों द्वारा गन्ने को रिजेक्ट प्रजाति का बताकर लेने से इंकार करने पर किसानों ने हंगामा खड़ा कर दिया। मौके पर पहुंचे युवा भाजपा नेता अमित राठी ने मिल अधिकारी को बुलवाकर तौल को चालू कराया।
गांव बिहारगढ़ स्थित खाईखेड़ी चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र के कर्मचारियों द्वारा गन्ने को रिजेक्ट बताकर उसको लेने से इंकार करने पर किसानों ने हंगामा काटा। अमित राठी ने मिल के कैन मैनेजर अरुण कुमार को बुलवाकर किसानों की समस्या से अवगत कराया तथा तौल को पुन: चालू कराकर गन्ना खरीद प्रारंभ करवाई। कैन मैनेजर ने गन्ने का सैंपल लेकर प्रयोगशाला में भेजकर परीक्षण के उपरांत निर्णय लेने की बात कही है। हंगामा करने वालों में ग्राम प्रधान बुद्धराम, डा. शिवकुमार, राजपाल, पृथ्वी, सूरजभान, चंद्रभान, विजय, संजय, प्रवेश थे।