{"_id":"5a3176294f1c1bb34a8b5ff5","slug":"111513190953-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉवर लगाने के विरोध में लोगों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टॉवर लगाने के विरोध में लोगों का प्रदर्शन
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टावर लगाने के विरोध में लोगों का प्रदर्शन
खतौली (मुजफ्फरनगर)। मोबाइल कंपनी का टावर लगाए जाने का विरोध करते हुए लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि वे मोहल्ले में किसी भी सूरत में टावर नहीं लगने देंगे।
मोहल्ला पक्काबाग में एक मोबाइल कंपनी अपना टावर लगा रही है। जिसका ग्रामीणों ने विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि टावर लगने से रेडिएशन निकलता है। जिससे मोहल्ले के लोगों को परेशानी होगी। टावर का तेज आंधी तूफान में गिरने का भी खतरा बना रहेगा। मोहल्ले के लोगों ने इस संबंध में डीएम और एसडीएम को भी शिकायती प्रार्थना पत्र भेजकर टॉवर लगने से रोकने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में डॉ. नईम, नौशाद, आसिफ सैफी, शाहिद अहमद, इरफान, रियासत, बाबू, मेहराज, सलीम मलिक, इसराइल, इकबाल इदरीशी आदि लोग शामिल रहे।