{"_id":"5a0747184f1c1b76678baac8","slug":"111510426392-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर हाल में करनी होगी चुनावी डयूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर हाल में करनी होगी चुनावी डयूटी
Updated Sun, 12 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। नगरीय निकाय चुनाव की ड्यूटी हर हाल में करनी होगी। चुनावी ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वालों के खिलाफ एफआईआर की कार्रवाई भी होगी। चुनाव ड्यूटी में शिक्षकों और शिक्षिकाओं की भी ड्यूटी लगाई गई है, जिसमें बाल्यकाल देखभाल अवकाश पर गई शिक्षिकाएं भी शामिल हैं। इस संबंध में बीएसए चंद्रकेश सिंह यादव ने आदेश जारी करते हुए कहा कि जिन शिक्षिकाओं की चुनावी में ड्यूटी लगी है और वो बाल्यकाल देखभाल के अवकाश पर है, तो भी उन्हें चुनावी ड्यूटी देनी होगी।
नगरीय निकाय चुनाव में नामांकन पत्र जमा हो चुके हैं। अब नामांकन पत्रों की जांच, वापसी के बाद दस नवंबर को चुनाव चिह्न आवंटित होंगे। जिले में दूसरे चरण में 26 नवंबर को मतदान होना है। प्रशासन ने चुनाव की ड्यूटी भी लगानी प्रारंभ कर दी है। अन्य विभागों के साथ ही शिक्षा विभाग के कर्मचारियों अधिकारियों और शिक्षक-शिक्षिकाओं की भी चुनाव में ड्यूटी लगाई गई है। इन ड्यूटी में पीठासीन अधिकारी, मतदान कर्मी, मतगणना कर्मी आदि की ड्यूटी शामिल है। शिक्षिकाओं को नवजात शिशु की देखभाल के लिए बाल्यकाल देखभाल अवकाश मिलता है। बेसिक शिक्षा विभाग में ही इन दिनों करीब 44 शिक्षिकाएं इस अवकाश पर हैं। इन शिक्षिकाओं में से भी कई की चुनाव में ड्य्ूटी लगाई गई है। बीएसए ने बतया कि हर शिक्षक और शिक्षिका को चुनावी ड्यूटी करनी अनिवार्य है। इनमें बाल्यकाल अवकाश पर चल रही शिक्षिकाएं भी शामिल है। उन्हें भी यह ड्यूटी देनी होगी।
-