{"_id":"59bd79fa4f1c1b9c688b4ff8","slug":"111505589754-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पल्स पोलियो अभियान महारैली को झंडी दिखाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पल्स पोलियो अभियान महारैली को झंडी दिखाई
Updated Sun, 17 Sep 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पल्स पोलियो अभियान महारैली को झंडी दिखाई
मुजफ्फरनगर। डीएम जीएस प्रियदर्शी ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित सघन पल्स पोलियो अभियान महारैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर डीएम ने अस्पताल में निर्माणाधीन 100 बेड के महिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया। निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने निरीक्षण के दौरान निर्माण का कार्य कर रही कार्यदायी संस्था से कहा कि वह बिजली, इंवर्टर, सीसीटीवी, जेनरेटर की पूर्ण व्यवस्था कराएं। इस अवसर पर सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा, सीएमएस डॉ अमिता गर्ग सहित अन्य वरिष्ठ डाक्टर और अधिकारी उपस्थित रहे। जिला अस्पताल के निरीक्षण के बाद डीएम ने थाना दिवस में नईमंडी और सिविल लाईन थाने में जनता की समस्याएं सुनीं। गंभीर समस्याओं में जल्द निराकरण कराने के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएम ने थाना नई मंडी व थाना सिविल लाइन का निरीक्षण भी किया और थाने की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए इंस्पेक्टर को निर्देश दिए। थाने में रखी फाइलों का रख रखाव देखा और संबंधित विभागीय रजिस्ट्रर भी चेक किए।
ी