फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बकरों और ड्राईफ्रूट पर महंगाई की मार

बकरों और ड्राईफ्रूट पर महंगाई की मार

Fri, 01 Sep 2017 01:32 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
बकरों और ड्राईफ्रूट पर महंगाई की मार
बकरों और ड्राई फ्रूट पर महंगाई की मार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। ईदुल अजहा को लेकर मुस्लिम समाज तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा है। ईदगाह की साफ-सफाई की जा रही है। वहीं, बकरा पैंठ में जबरदस्त भीड़ है। राजस्थानी नस्ल के बकरों की अधिक डिमांड है। साथ ही कुर्बानी के पशुओं पर भी महंगाई की मार पड़ रही है। साथ ही ड्राई फ्रूट के दाम भी आसमान छू रहे हैं।
शनिवार को ईदुल अजहा का त्योहार मनाया जाएगा। इसको लेकर मुस्लिम समाज तैयारियों में जुटा है। मेरठ रोड पर लगने वाली बकरों की पैंठ में खरीदारों की भीड़ बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को भी बकरों की जमकर खरीदारी हुई। हालांकि कुर्बानी के पशुओं के मूल्य आसमान छू रहे हैं। राजस्थानी नस्ल के बकरों की अधिक मांग है, लेकिन इनकी कीमत आम आदमी की पहुंच से दूर है। बकरों के नाम भी स्वामियों ने फिल्मी एक्टरों के नाम पर रखे हुए हैं। सलमान, शाहरुख के साथ अनोखे नाम वाले बकरों की भी बिक्री की गई। वजन के हिसाब से बकरों की कीमत लगाई जा रही है। बकरा मार्केट में बकरों की कीमत 8 से 25 हजार रुपये तक है।
विज्ञापन


सेहतमंद जानवर कुर्बानी के लिए बेहतर : हुसैन
ईदुल अजहा को लेकर कारी जाकिर हुसैन ने बताया कि माली हालत और कर्जदार पर कुर्बानी जायज नहीं है। यदि व्यक्ति के पास इतनी संपत्ति है कि वह कर्ज अदा कर सकता है तो कुर्बानी जायज का हक बनेगा। साथ ही साढ़े 52 तोला चांदी, साढ़े सात तोला सोना जिसके पास, उस पर भी कुर्बानी जायज है। कुर्बानी का जानवर सेहतमंद के साथ आंख, पैरों से दिव्यांग नहीं होना चाहिए। चांद की 10, 11 और 12 तारीख को ही कुर्बानी जायज है। कुर्बानी के लिए पशु की उम्र कम से कम दो साल होनी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्राई फ्रूट पर भी महंगाई का असर
ईदुल अजहा के लिए बाजार में भी रौनक है। ड्राई फ्रूट के साथ मसालों की खरीदारी के लिए खरीदार बाजार में पहुंच रहे हैं। इन पर महंगाई की मार पड़ रही है।
वस्तु----------मूल्य (रुपये में)
पिस्ता---------1250
काजू----------920
बादाम---------850
चिरोंजी--------800
मगज---------350
छुआरा---------120
मखाना---------500
गोला----------180
किसमिस--------300
सिंवाई---------40
(नोट सभी वस्तुओं के दाम प्रति किलो के हैं)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed