{"_id":"596fb1174f1c1bd30a8b46b6","slug":"111500492055-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिलीवरी के दौरान नवजात शिशु व महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिलीवरी के दौरान नवजात शिशु व महिला की मौत
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवजात शिशु और महिला की मौत
बुढ़ाना। दिल्ली चिकित्सालय में पहली डिलीवरी के दौरान नवजात शिशु और महिला की मौत हो गई। महिला के मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव शफीपुर निवासी आशीष की शादी बागपत जनपद के दोघट थाने के गांव गांगनौली निवासी राकेश की बेटी कल्पना के साथ एक साल पूर्व हुई थी। कल्पना की पहली डिलीवरी का समय आया तो वह बीमार हो गई। कल्पना के ससुराल वालों ने बताया कि उसे गंभीर हालत में गाजियाबाद के चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। जहां से उसे दिल्ली रेफर किया गया, वहां प्रसव के दौरान कल्पना और उसके नवजात शिशु की मौत हो गई। उधर, घटना की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने कोतवाली में दहेज के लिए प्रताड़ित करने और अतिरिक्त दहेज न मिलने पर हत्या करने का आरोप लगाया। कल्पना के भाई तरुण ने एक महिला सहित चार लोगों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर चमन सिंह चावड़ा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।