{"_id":"595e873c4f1c1bc0728b4619","slug":"111499367228-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंपर पंजीकरण से सबको नहीं मिलेगा एडमिशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंपर पंजीकरण से सबको नहीं मिलेगा एडमिशन
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंपर पंजीकरण से सबको नहीं मिलेगा एडमिशन
मुजफ्फरनगर। यूजी-पीजी के पंजीकरण के मामले में सहारनपुर मंडल में जनपद दूसरे स्थान पर है। जिले में ट्रेडिशनल कोर्स में बंपर पंजीकरण हुए हैं। ऐसे में आधे छात्र-छात्राओं को प्रवेश नहीं मिल सकेगा। शुक्रवार को पंजीकरण का अंतिम दिन है। बृहस्पतिवार को फार्म भरने के लिए साइबर कैफों पर अधिक भीड़ रही। कालेजों ने भी एडमिशन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
शुक्रवार को प्रवेश फार्म भरने का अंतिम दिन है। इस कारण बृहस्पतिवार को साइबर कैफों पर छात्र-छात्राओं की भीड़ रही। अंतिम दिन फार्म सबमिट करने के बाद सही करने का मौका नहीं मिलेगा। सहारनपुर मंडल में पंजीकरण के मामले में जनपद दूसरे स्थान पर है। सभी कोर्स में शाम सात बजे तक 49 हजार से अधिक पंजीकरण फार्म भरे जा चुके थे। बीए, बीएससी, बीएससी एजी और बीकॉम में बम्पर पंजीकरण से कालेजों की भी धड़कनें बढ़ गई हैं। बंपर पंजीकरण में सभी प्रवेश मिल पाना संभव नहीं होगा। ऐसे में टॉपर छात्र-छात्राओं में भी एडमिशन की जद्दोजहद होगी। विवि दस जुलाई तक पहली एडमिशन मेरिट जारी कर सकता है। इस बार एडमिशन के लिए मेरिट भी कम निकालीं जाएंगी। वहीं, पंजीकरण शुक्रवार शाम सात बजे तक किए जा सकते हैं।
कोर्स में पंजीकरण:
बीए----19895
बीकॉम----9012
बीएससी---11072
बीएससी एजी--2273
बीबीए------628
बीसीए------1081
-----------
एमए--------1899
एमकॉम------1172
एमएससी------2086
एमएससी एजी----593