फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कप्तान ने 49 दरोगा किए इधर से उधर

कप्तान ने 49 दरोगा किए इधर से उधर

Fri, 16 Jun 2017 12:43 AM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
कप्तान ने 49 दरोगा  किए इधर से उधर
कप्तान ने 49 दरोगा किए इधर से उधर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कप्तान अनंत देव ने थानों के 18 इंचार्ज बदलने के बाद 49 चौकी प्रभारियों की अदला-बदली की है। कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए जनपद में बड़े स्तर पर उप निरीक्षकों को इधर से उधर किया है। भारी संख्या में फेरबदल होने से विभाग में अफरा-तफरी का माहौल है।
गत सप्ताह एसएसपी अनंत देव ने जनपद के थानों के 16 प्रभारी निरीक्षक और दो उप निरीक्षकों के चार्ज बदले थे। इसी कड़ी में बुधवार रात कप्तान ने पूरे जनपद में 49 उपनिरीक्षकों को थानों में इधर से उधर किया है। जिनमें पांच एसएसआई बदले गए हैं। बदले गए दरोगाओं में केपी सिंह मीरापुर से चरथावल, मदन सिंह बिष्ट खतौली से नई मंडी, राजेंद्र प्रसाद वशिष्ठ गेटवे चौकी से शाहपुर, जितेंद्र यादव शुक्रताल चौकी से मीरापुर, गजेंद्र सिंह बघर तितावी से फुगाना भेजे गए हैं। इन पांचों को एसएसआई बनाया गया है। इनके अलावा मनोज कुमार को गांधी कॉलोनी चौकी से शहर कोतवाली की वहलना चौकी इंचार्ज, नई मंडी के एसएसआई मनोज कुमार को रोहाना चौकी इंचार्ज, चंद्रसेन सैनी चरथावल से शहर कोतवाली की शामली स्टैंड चौकी, राजकुमार शर्मा भोपा की मोरना चौकी से शहर कोतवाली के आबकारी चौकी, आदेश त्यागी ढाकन चौकी खतौली से शहर कोतवाली की रामलीला टिल्ला, अनित यादव मंसूरपुर की बेगराजपुर से सिविल लाइन की साकेत चौकी, शिवकुमार भोपा की जौली से सिविल लाइन की सुजडू चौकी, लेखराज सिंह शहर कोतवाली से बुढ़ाना मोड़ चौकी, प्रेम सिंह बुढ़ाना मोड़ से रतनपुरी की कल्याणपुर चौकी, वीर सिंह बुढ़ाना की उमरपुर चौकी से सिविल लाइन की कचहरी चौकी, प्रदीप चीमा मीरापुर से नई मंडी की गांधी कालोनी चौकी, करन नागर खतौली की भैंसी से नई मंडी की कूकड़ा, कपिल देव बुढ़ाना चौकी से पुरकाजी कस्बा चौकी इंचार्ज, राजकुमार चरथावल की बिरालसी से पुरकाजी की शेरपुर चौकी, नरेंद्र नागर चरथावल की हिंडन से छपार की बसेड़ा चौकी, प्रहलाद सिंह शामली स्टेंड से छपार की रामपुर तिराहा भेजा गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा गोपाल चौहान शाहपुर से छपार की बरला चौकी, सतेंद्र नागर शाहपुर से चरथावल की बिरालसी चौकी, नरेश भाटी बसेड़ा से चरथावल, क्षितिज कुमार बुढ़ाना की बायवाला चौकी से चरथावल की दधेडू चौकी, गजेंद्र सिंह सिविल लाइन की साकेत से चरथावल की कुटेसरा चौकी, शहर कोतवाली की रामलीला टिल्ला से सूबे सिंह को खतौली की ढाकन चौक, योगेंद्र पंवार को भोपा की सीकरी से खतौली की पमनावली चौकी, सुरेश कुमार को चरथावल की दधेडू से नई मंडी की मंडी चौकी, धर्मेंद्र सिंह को वहलना चौकी से मंसूरपुर की बेगराजपुर चौकी, कर्मवीर सिंह को मीरापुर की संभलेहड़ा चौकी से जानसठ कस्बा चौकी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज यादव को रोहाना चौकी से जानसठ की कवाल चौकी, विक्रम सिंह को खतौली की मंडी चौकी जानसठ की भलवा चौकी, सुभाष मठोरिया शाहपुर से जानसठ की मीरापुर दलपत चौकी, राजेंद्र गिरी छपार की बरला चौकी से कस्बा मीरापुर, ओमप्रकाश पुरकाजी से सिविल लाइन की स्टेडियम चौकी, नीरज सिह को बुढ़ाना की गढ़ी सखावत से बीआईटी चौकी मीरापुर, बालेंद्र सिंह कूकड़ा चौकी से भोपा की शुक्रताल चौकी, राजेश यादव को छपार की रामपुर चौकी से भोपा की मोरना चौकी, देवेंद्र शर्मा का मंडी की टीपीनगर से शाहपुर, देव सिंह जानसठ की भलवा चौकी से मंडी की टीपी नगर चौकी, अफसर अली जानसठ से भोपा के जौली चौकी, विजयपाल अत्री को तितावी की लालूखेड़ी चौकी से बुढ़ाना, सतेंद्र पाल सिंह को मीरापुर की बीआईटी चौकी से बुढ़ाना की उमरपुर चौकी, सुबोध कुमार को चरथावल की कुटेसरा से तितावी की बघरा चौकी, सुभाष यादव को पुरकाजी से तितावी की लालूखेड़ी चौकी, पुलिस लाइन से सुरेंद्र सिंह को शाहपुर की मीरापुर बाईपास चौकी, महीपाल सिंह को सिविल लाइन से तितावी से जसोई चौकी, विजय सिंह को खतौली की पमनावली चौकी से भोपा की सीकरी चौकी पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed