फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   110 quintal Mangur fish caught in Mimlana's pond

Muzaffarnagar News: मिमलाना के तालाब में पकड़ी गई 110 क्विंटल मांगुर मछली

Mon, 23 Jan 2023 10:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
110 quintal Mangur fish caught in Mimlana's pond
- प्रशासन ने मछलियों को मिट्टी में दबाने की प्रक्रिया शुरू की
विज्ञापन

- मौके से मछली से भरा ट्रक बरामद, मांस काटने की मशीन सीज
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। प्रशासन ने गांव मिमलाना के तालाब में छापा मारकर प्रतिबंधित मछली थाई मांगुर पकड़ी है। मछली भरे ट्रक और मांस काटने की मशीन को सीज कर दिया गया है। प्रतिबंधित 110 क्विंटल मछली को मिट्टी में दबाने की प्रक्रिया की जा रही है।
एसडीएम सदर परमानंद झा ने बताया कि सूचना मिली थी कि मिमलाना के तालाब खसरा नंबर 10391 में प्रतिबंधित मछली का उत्पादन हो रहा है। यह तालाब राजकुमार और मनोज के नाम से आवंटित है और इसमें मछली का उत्पादन महताब की ओर से किया जा रहा था। एसडीएम राजस्व विभाग की टीम, पुलिस और मत्स्य अधिकारी आनंद कुमार के साथ मौके पर पहुंचे। तालाब के किनारे ट्रक में 80 क्विंटल प्रतिबंधित मछली मिली। मौके पर मांस काटने की मशीन भी पाई गई। इन दोनों को एसडीएम ने सीज करा दिया है।
विज्ञापन

एसडीएम परमानंद झा ने बताया कि मौके पर 110 क्विंटल मछली मिली है, जिसमें 80 क्विंटल ट्रक में थी। इस समस्त प्रतिबंधित मछली को मिट्टी में दबवाकर इसका निस्तारण कराया जा रहा है। मत्स्य अधिकारी आनंद कुमार की ओर से प्रतिबंधित मछली का पालन करने वाले महताब आदि पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2000 में सरकार लगा चुकी है प्रतिबंध

भारत सरकार वर्ष 2000 में थाई मांगुर मछली के पालन और बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा चुकी है। मांगुर मछली मांसाहारी होती है। एक तरफ जहां इसके पालने से दूसरी मछलियों को नुकसान पहुंचता है, वहीं इस मछली के खाने से कई घातक बीमारियों के साथ ही कैंसर भी हो सकता है। एनजीटी के अनुसार थाई मांगुर मछली पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed