फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   109 works worth Rs 300 crore stuck, contractors' money stuck

Muzaffarnagar News: 300 करोड़ के 109 काम अटके, ठेकेदारों का पैसा फंसा

Sat, 30 Nov 2024 11:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
109 works worth Rs 300 crore stuck, contractors' money stuck
मुजफ्फरनगर। जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजना के अंतर्गत गांव में ट्यूबवेल और ओवरहेड टैंक बनाने के साथ ही घरों तक पाइप लाइन बिछवाई जा रही है। यह कार्य जल निगम की कार्यदायी संस्था की ओर से कराया जा रहा है। ठेकेदारों का भुगतान न होने के कारण काम बंद होने से लगभग 300 करोड़ के 109 काम अधर में ही लटक गए हैं। मामले को लेकर जल निगम भी जांच करा रहा है। जल जीवन मिशन के तहत जनपद के विभिन्न गांव में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए ओवरहैड टैंक और पाइप लाइन बिछवाने का काम चल रहा है। यह कार्य जल निगम की कार्यदायी संस्था एनकेजी कंपनी कर रही है। जिसमें पेटी ठेकेदारों को जोड़ा गया है। एक वर्ष पहले भी करीब दो दर्जन से अधिक ठेकेदारों ने कंपनी के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कार्यालय में तालाबंदी करते हुए हंगामा किया था। करीब पांच करोड़ का भुगतान न देने की बात कहते हुए ठेकेदारों ने कंपनी अधिकारियों के विरुद्ध पुलिस से भी लिखित शिकायत की थी। ठेकेदारों का आरोप है कि करीब छह माह से कंपनी अब भी उनके पांच करोड़ रुपये का भुगतान नहीं कर रही। जल निगम एक्सईएन संजय कुमार ने बताया कि कंपनी पर करीब पांच करोड़ रुपये का भुगतान ठेकेदारों ने बकाया बताया है। इस मामले में पिछले दिनों कुछ ठेकेदारों ने शिकायत की थी, जिसको लेकर विभागीय स्तर पर कंपनी के खिलाफ जांच बैठाई गई है। इसमें प्रथम दृष्टया कंपनी के खिलाफ समय से ठेकेदारों को भुगतान नहीं करने के आरोप सही पाये गये हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद विभागीय स्तर पर कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट ऊपर भेजी जाएगी। एनकेजी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर राजेश पांडेय ने कहा कि भुगतान करने की प्रक्रिया कंपनी में तेजी से चल रही है और एक सप्ताह में कंपनी की ओर से करीब पांच करोड़ रुपये का भुगतान ठेकेदारों को कर दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि परियोजना में करीब 35 से 40 ठेकेदार कंपनी के साथ काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed