Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   108 quintals of jaggery sent from Muzaffarnagar to Ayodhya

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - अयोध्या के लिए रवाना किया 108 क्विंटल गुड़

Sat, 20 Jan 2024 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 20 Jan 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
108 quintals of jaggery sent from Muzaffarnagar to Ayodhya
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए नगर के शिव चौक से गुड़ की गाड़ी को हरी झंडी दिखाते
- वाहन को केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान ने दिखाई हरी झंडी
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। हिंद मजदूर किसान समिति के किसानों ने श्री राम मंदिर अयोध्या के लिए 108 क्विंटल गुड़ भेजा है। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने गुड़ की गाड़ी को हरी झंडी दिखाई।

शिव चौक पर संजीव बालियान ने कहा कि हमारे जिले की पहचान गुड़ से है। किसी भी मंगल कार्य के लिए हिंदू धर्म में गुड़ को शुभ माना जाता है। भगवान राम का कार्य है, उसमें यहां का गुड़ भी मिठास घोलेगा। जिले के किसान प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद गुड़ का वितरण करेंगे। इस अवसर समिति के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह और समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रमोहन महाराज ने कहा है कि भगवान श्री राम संसार के राजा हैं। लगभग 500 वर्षों के इंतजार के बाद वे पुन: अपने धाम लौट रहे हैं। ये हम सबके लिए बहुत ही अद्भुत क्षण है। हमें इस पावन दिन को बड़ी दीपावली की तरह मनाना चाहिए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह, महिला मोर्चा की प्रभारी पंकज, अलका, संगीता, सोनिया, कोमल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed