{"_id":"5f5681fc8ebc3e54e3060a48","slug":"107-people-including-21-captives-found-infected-muzaffarnagar-news-mrt500189151","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल के 21 बंदी समेत 107 लोग संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल के 21 बंदी समेत 107 लोग संक्रमित
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थकर्मी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
21 बंदी सहित 107 लोग संक्रमित मिले
मुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को भी 107 मरीज संक्रमित मिले हैं। कवाल की अस्थायी जेल के 21 बंदी और मोरना शुगर मिल में भी दस लोग संक्रमित मिले हैं। जिला कारागार में भी एक मरीज मिला है। छह और पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। 94 मरीज ठीक होकर घर लौट गए। इसके बावजूद 912 एक्टिव केस हैं।
एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने बताया कि सोमवार को 316 सैंपलों की जांच मिली। टोटल 107 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए। कवाल की अस्थायी जेल में 21 बंदी पॉजिटिव आए। मोरना शुगर मिल में भी दस लोग और संक्रमित मिले हैं। एआरटीओ में एक, नई मंडी तीन, एलआईसी आफिस में तीन, पुलिस लाइन में तीन पुलिस कर्मी, शहर कोतवाली में तीन पुलिस कर्मी और संक्रमित मिले हैं। साउथ सिविल लाइन में चार, रामपुरी में चार, सिविल लाइन में दो, जिला महिला चिकित्सालय में एक कर्मचारी पॉजिटिव मिला। पुरकाजी, सहावली, गांधीनगर, शांतिनगर, ककरौली, सीएचसी जानसठ, सलारपुर, जानसठ, मीरापुर, खतौली, लाडपुर, बुढ़ाना, द्वाकुरद्वारा, चरथावल, केशवपुरी, इंदिरा कालोनी, नया गांव, कंबलवाला बाग, एटूजेड कालोनी, आबकारी, महालक्ष्मी एंक्लेव, आनंदपुरी, आदर्श कालोनी, जसवंतपुरी, भरतिया कालोनी, सिविल लाइन, द्वारिकापुरी, नंगला पिथौरा, निरमाना, बघरा, शिवपुरी, नार्थ सिविल लाइन, आदि स्थानों पर भी कोरोना के मरीज मिले हैं। एडीएम ने बताया कि सोमवार को टोटल संख्या 2746 हो गई हैं, जिनमें से 94 मरीज ठीक हुए। अब तक 1800 मरीज ठीक हो चुके हैं। इसके बावजूद 912 एक्टिव केस है।