फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भाजपा कार्यकर्ताओं ने यूनियन बैंक के बाहर किया हंगामा

भाजपा कार्यकर्ताओं ने यूनियन बैंक के बाहर किया हंगामा

Mon, 15 Apr 2019 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने यूनियन बैंक के बाहर किया हंगामा
भाजपा कार्यकर्ताओं ने यूनियन बैंक के बाहर किया हंगामा
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। यूनियन बैंक में सिक्योरिटी गार्ड द्वारा ताला नहीं खोलने से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने भाजपाइयों को समझाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया। बाद में भाजपा नगराध्यक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर सिक्योरिटी गार्ड पर गाली गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

भाजपा नगराध्यक्ष गजराज सिंह राणा सोमवार सांय करीब 3.30 बजे रेलवे रोड स्थित यूनियन बैंक में किसी काम से गए थे। लेकिन बैंक का मुख्य गेट बंद होने पर उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड कुशलपाल से ताला खोलने को कहा। लेकिन गार्ड कुशलपाल ने बैंक टाइम समाप्त होने की बात कहकर ताला खोलने से इंकार कर दिया। जिसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। वहीं, नगराध्यक्ष के साथ हुए मामले की जानकारी मिलते ही कार्यकर्ताओं की बैंक के बाहर भीड़ जमा हो गई। कार्यकर्ताओं ने बैंक के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा मामले की जानकारी लेकर भाजपाइयों को बामुश्किल शांत कराया। अध्यक्ष गजराज राणा ने आरोप लगाया कि बैंक में किसान और आम जनता के साथ अभद्रता की जाती है। वहीं, गार्ड कुशलपाल ने कहा कि बैंक नियमों का पालन करते हुए उन्होंने समय के बाद गेट नहीं खोले जाने की बात कही थी। गेट नहीं खोलने पर उनके साथ अभद्रता की गई। शाखा प्रबंधक ओमप्रकाश पंडित ने बताया कि बैंक का कार्य समय 3.30 बजे तक है। भाजपा नेता गजराज राणा उसके बाद ही बैंक पहुंचे थे। लेकिन उन्होंने गार्ड कुशलपाल से आग्रह करने की बजाए अभद्रता की। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। वहीं, गजराज राणा ने तहरीर देकर गार्ड पर गाली-गलौज करने तथा बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed