{"_id":"5c7ec461bdec221424305bf6","slug":"101551811681-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर सीट पर भारी बहुमत से जीतेगा कांग्रेस प्रत्याशी : खलील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर सीट पर भारी बहुमत से जीतेगा कांग्रेस प्रत्याशी : खलील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर सीट पर भारी बहुमत से जीतेगा कांग्रेस प्रत्याशी : खलील
देवबंद (सहारनपुर)। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राहत खलील व वरयाम खान ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सहारनपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी भारी बहुमत से जीत प्राप्त करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया।
मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय पर बैठक में यूथ कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी आलिम खान को सौंपी गई है। जिसका कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। जिला महासचिव अफजाल कुरैशी और कोआर्डिनेटर शहजाद उस्मानी ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर लोकसभा चुनाव में अपनी भूमिका निभाएगा। आलिम खान ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका निष्ठा व ईमानदारी के साथ निर्वाह किया जाएगा। अध्यक्षता अजय त्यागी व संचालन अफजाल कुरैशी ने किया। इस मौके पर हुसैन सिद्दीकी, नदीम कुरैशी, काशिफ सिद्दीकी, चांद मलिक, शादाब मलिक, दाऊद मलिक, हुसैन अहमद, मो. हारून आदि मौजूद रहे।
घर के बाहर खड़ी कार चोरी
देवबंद। मोहल्ला बडजियाउलहक निवासी मौ. असलम ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी वैगन आर कार सोमवार की रात्रि में लॉक कर घर के बाहर खड़ी की थी। मंगलवार की सुबह जब वह बाहर निकला तो कार वहां से गायब मिली। पुलिस ने कार चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।