फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शहीद परिवारों की मदद को दिए 21 हजार रुपये

शहीद परिवारों की मदद को दिए 21 हजार रुपये

Tue, 26 Feb 2019 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
शहीद परिवारों की मदद को दिए 21 हजार रुपये
मुजफ्फरनगर। गौरवशाली देशभक्त सैनिक कल्याणकारी संस्था के बैनर तले पूर्व सैनिकों ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर पुलवामा हमले में प्रभावी कार्रवाई की मांग की। संगठन ने शहीदों के परिवारों की सहायता के लिए 21 हजार रुपये भी दिए। सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे पूर्व सैनिकों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि 14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए हमले से जनमानस उद्वेलित है। घटना के बाद सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का जनता स्वागत करती है। ज्ञापन में इस हमले को लेकर प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई। संगठन की ओर से 21 हजार रुपये का चेक भी प्रशासनिक अधिकारियों को दिया गया। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष पूर्व सूबेदार मेजर धर्मपाल सिंह, महासचिव लेफ्टिनेंट पीएस कर्णवाल सहित कई पूर्व सैनिक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed