{"_id":"5c606e7bbdec22736d6a17de","slug":"101549823611-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड ट्रक रोकने को भाकियू ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोड ट्रक रोकने को भाकियू ने लगाया जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओवरलोड ट्रक रोकने को भाकियू ने लगाया जाम
छपार। मुजफ्फरनगर-देवबंद मार्ग पर स्थित टोल प्लाजा से बचकर निकलने के फेर में बरला-देवबंद मार्ग से होकर निकल रहे ओवरलोड ट्रकों को रोकने के लिए भाकियू कार्यकर्ताओं ने बरला बिजलीघर के सामने घंटों जाम लगाया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझाबुझाकर उनसे ज्ञापन लेने के बाद जाम खुलवा दिया।
रविवार को भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष मांगेराम त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के साथ ही क्षेत्र के ग्रामीणों ने भी बरला बिजलीघर के सामने पहुंचकर जाम लगा दिया। भाकियू कार्यकर्ताओं का कहना था कि मुजफ्फरनगर-देवबंद मार्ग पर स्थित टोल प्लाजा पर दिया जाने वाले टोल टैक्स बचाने के लिए बड़ी संख्या में ओवरलोड ट्रक बरला-देवबंद मार्ग से होकर निकल रहे हैं। उक्त मार्ग पहले से ही काफी संकरा और ग्रामीण आवागमन के लिए है, जिस पर ओवरलोड वाहन चलने से यह क्षतिग्रस्त होने लगा है। वहीं, मार्ग पर ओवरलोड वाहन चलने से ग्रामीणों के साथ ही स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भाकियू कार्यकर्ताओं ने चौकी पुलिस पर भी मिलीभगत कर ओवरलोड वाहन चलवाए जाने का आरोप लगाते हुए इन्हें रोके जाने की मांग की। करीब तीन घंटे तक बरला मार्ग पर जाम लगाने के बाद छपार इंस्पेक्टर सुभाष राठौर मौके पर पहुंचे और ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने का आश्वासन देकर जाम खुलावाया। इसके बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने इंस्पेक्टर को इससे संबंधित एक ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान रजत, कमल, मुरसलीन, राशिद, बोबी, जावेद, उस्मान, प्रमोद, शुभम त्यागी, विमल त्यागी आदि मौजूद रहे।