फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गठबंधन पर सपा-बसपा कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी

गठबंधन पर सपा-बसपा कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी

Sat, 12 Jan 2019 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
गठबंधन पर सपा-बसपा कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी
गठबंधन पर सपा-बसपा कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में सपा और बसपा गठबंधन की घोषणा के बाद महावीर चौक पर दोनो दलों के कार्यकर्ताओं ने एक साथ खुशी का इजहार किया। एक साथ दोनों दलों के झंडे लहराए गए।
प्रदेश में भाजपा के खिलाफ लंबे समय बाद सपा और बसपा एक साथ आए हैं। लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और अखिलेश यादव की प्रेस के बाद यहां महावीर चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। दोनों पार्टी के नेताओं ने गठबंधन को समय की आवश्यकता बताया। इस अवसर पर सपा के जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप, बसपा जिलाध्यक्ष सतपाल कटारिया ने कहा कि प्रदेश में दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न बढ़ गया है। बसपा के सतप्रकाश, चांद सिंह कश्यप, राजकुमार, श्यामलाल प्रजापति, बबली कुमार, सोमनाथ, प्रशांत गौतम, राजेंद्र कुमार आदि रहे। सपा के काजी अरशद, विनय पाल, नरेश विश्वकर्मा, राकिब कुरैशी, साजिद हसन, शौकत अंसारी, आशु गुप्ता, अलीम सिद्दीकी, गौरव जैन, वसी अंसारी, शमशाद अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्यालय पर मनेगा माया का जन्मदिन
मुजफ्फरनगर। बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन मनाने को लेकर बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। मुख्य जोन कोआर्डिनेटर प्रेमचंद गौतम ने कहा कि 15 जनवरी को बहनजी का जन्मदिन मनाया जाएगा। जिले भर के कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर एकत्र होंगे। अध्यक्षता सतपाल कटारिया ने की। रविंद्र गौतम, राजकुमार, श्यामलाल प्रजापति, विकास कुमार, ब्रजेश, अरविंद कुमार, आदेश कुमार, आदिल, चांद सिंह कश्यप, कुलवीर पाल, सतीश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed