{"_id":"5c2d017bbdec2256c0653682","slug":"101546453371-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे ब्लॉक के चलते ट्रेनों के पहिए थमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटे ब्लॉक के चलते ट्रेनों के पहिए थमे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला इंटरसिटी समेत चार रेल प्रभावित
मुजफ्फरनगर। रेलवे ट्रैक पर ओएचई के कार्य के कारण मेरठ-मुजफ्फरनगर के बीच दो घंटे का ब्लॉक रहा। इस अवधि में इस मार्ग पर ट्रेनों के पहिए थमे रहे। अंबाला इंटरसिटी समेत चार ट्रेनें प्रभावित हुई। ऐसे में समय पर रेल उपलब्ध नहीं होने से यात्री परेशान रहे।
मुजफ्फरनगर-खतौली के बीच रेलवे लाइन के दोहरीकरण का कार्य चल रहा है। बुधवार को नरा जड़ौदा से लेकर खतौली तक नए ट्रैक पर ओएचई (ओवरहेड इक्यूमेंट) लाइन पर विद्युतीकरण का काम किया गया। इसके लिए विभागीय अधिकारियों ने कंट्रोल रूम से दोपहर डेढ़ बजे से दो घंटे का ब्लॉक लिया था। इस अवधि में मेरठ-मुजफ्फरनगर के बीच ट्रेनों का संचालन नहीं हो सका। ट्रेनों को अन्य स्टेशनों पर रोका गया। इस कार्य के कारण चार ट्रेनों का संचालन बाधित हुआ। दिल्ली-अंबाला इंटरसिटी 20 मिनट, ऋषिकेश-दिल्ली पैसेंजर 2.48 घंटे, दिल्ली-अंबाला पैसेंजर 1.32 घंटे और कालका-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन 27 मिनट देरी से यहां पहुंची। समय पर ट्रेनें नहीं मिलने से यात्री हलकान रहे।