{"_id":"5c23c72fbdec2256b421efe3","slug":"101545848623-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दुकानों में आग लगी, लाखों का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दुकानों में आग लगी, लाखों का सामान जला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दुकानों में आग लगने से कीमती सामान जला
अमर उजाला ब्यूरो
जानसठ। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर ढांसरी गेट के पास मंगलवार की रात में दो दुकानों में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने दुकान मालिक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कस्बे के मोहल्ला हुसैनपुरा निवासी यशपाल कश्यप पुत्र मुख्तार सिंह व अमित उर्फ सोनू पुत्र सुरेश कुमार पानीपत खटीमा राजमार्ग पर स्थित गांव ढांसरी गेट के बराबर में किराना व बैटरी की दुकान करते हैं। मंगलवार की देर रात अमित की दुकान में आग लग गई। वहीं, बराबर में यशपाल की परचून की दुकान ने भी आग पकड़ ली, जिसके चलते दोनों दुकानदारों का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग की सूचना मिलते ही आसपास के लोग व दुकानदार मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काफी प्रयास किया। दोनों पीड़ित दुकानदारों ने थाने में तहरीर देकर बताया कि दुकानों को लेकर उनका दुकान मालिक से विवाद चल रहा है। दोनों दुकानदारों ने दुकान मालिक पर आग लगाने का आरोप लगाते हुए थाने में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।