{"_id":"5c21264abdec2256aa76e793","slug":"101545676362-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसों में रूबैला टीके का विरोध करने को बताया निराधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसों में रूबैला टीके का विरोध करने को बताया निराधार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदरसे के बच्चे रुबेला का टीका जरूर लगवाएं
पुरकाजी। शहर काजी ने कस्बे में प्रेसवार्ता कर मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को रुबेला व खसरे के टीके लगाने का विरोध करने की सूचना को निराधार बताते हुए कुछ लोगों पर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने सभी लोगों से टीके लगवाने की अपील करते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जमकर तारीफ की।
सोमवार को मदरसा तालीम-उल-इस्लाम में हुई प्रेसवार्ता में शहर काजी मुफ्ती तन्मीक अहमद ने कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों को रुबेला व खसरे के टीके लगाए जा रहे हैं। इसे लेकर टीम द्वारा मदरसों के बच्चों को टीके ना लगाने देने की बात सामने आई है, जो बिल्कुल निराधार है। कुछ लोग बेवजह अफवाह फैलाकर माहौल खराब करना चाहते हैं। ऐसे लोगों के बहकावे में ना आकर हम लोगों को अपने बच्चों को टीके लगवाने चाहिए। उन्होंने कहा कि टीके बच्चों के अंदर बीमारियों को दूर करने व उनकी हिफाजत के लिए लगाए जा रहे हैं। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार में चलाई जा रही प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला आदि सभी योजनाओं का लाभ प्रत्येक वर्ग के लोगों को मिल रहा है, जबकि पूर्व की सरकारों में कुछ ही लोग योजनाओं का लाभ उठा पाते थे। हाफिज इंतसार, हाफिज अजीज अहमद, कारी इंतजार, कारी शाहनावाज, कारी मौहम्मद जुबैर, इरफान, शहजाद व कल्लू आदि मौजूद रहे।