फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   एसडी पब्लिक स्कूल में मनाया क्रिसमस डे

एसडी पब्लिक स्कूल में मनाया क्रिसमस डे

Mon, 24 Dec 2018 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
एसडी पब्लिक स्कूल में मनाया क्रिसमस डे
मोरना। ककरौली में जानसठ मार्ग पर स्थित शांति देवी पब्लिक स्कूल में क्रिसमस-डे उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस मौके पर छोटे बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। स्कूल निदेशक केपी सिंह, प्रबंधक विजया राणा व प्रधानाचार्या शैल कौशिक ने प्रभु यीशु के जीवन पर प्रकाश डाला तथा बच्चों को अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के विभिन्न वृक्षों को सजाकर पर्यावरण को बचाने का संदेश बच्चों को दिया गया। सेंटा क्लाज बने बच्चों ने टॉफियां चॉकलेट और बिस्कुट बांटे। मौके पर अनीता शर्मा, रचना रहेजा, स्वाति कौशिक, सुनीता, प्रियंका, पूर्ति वर्मा, बेबी, हर्ष शर्मा, नरेंद्र, श्रीकृष्ण आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन


भारत स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
मोरना। भोकरहेड़ी इंटर कालेज में आयोजित तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य कैप्टन डॉक्टर प्रवीण चौधरी एवं उप प्रधानाचार्य रामेश्वर राम द्वारा संयुक्त रुप से फीता काट कर किया गया। जिला संगठन कमिश्नर भारत भूषण अरोरा एवं जिला ट्रेनिंग कमिश्नर गाइड रेनू गर्ग एवं विद्यालय के स्काउट अध्यापक सुरेश चंद्र ने शिविर में स्काउट गाइड को टोली बनाना, दल की जानकारी, प्रार्थना, झंडा गीत, नियम प्रतिज्ञा की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने कहा कि स्काउट और गाइड में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद छात्र-छात्राओं में अनुशासन, सहयोग और एकता की भावना जागृत होती है। यदि युवा अनुशासित और संगठित होंगे, तो देश तरक्की करेगा। शिविर में विद्यालय के समस्त स्टाफ का सहयोग रहा। इस अवसर पर कीरत सिंह, अमित कुमार, कपिल, सुरेश, सुनील, सुभाष, रफीक अहमद, देवीलाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


हादसे में मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज
मोरना। हादसे में घायल वृद्धा की मौत के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव ककरौली निवासी कंवरपाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 70 वर्षीय मां सावित्री पत्नी ओमप्रकाश रविवार शाम गांव के निजी चिकित्सक से अपनी दवा लेकर लौट रही थी। इसी दौरान ककरौली निवासी सूरजमल अपना ट्रैक्टर लेकर गुजर रहा था। सूरजमल ने लापरवाही से ट्रैक्टर को चलाते हुए सावित्री को टक्कर मार दी। तभी ककरौली का ही असलम उधर से भैंसा बुग्गी लेकर जा रहा था। असलम ने भी सावित्री को कुचल दिया। जिसके चलते सावित्री की मौके पर मौत हो गई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र अंबावत ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed